ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम सबको जल्द से जल्द वैक्सीनेशन लगवा लेनी चाहिए', मीका सिंह

Photo Source :

Posted On:Monday, May 24, 2021

 May 24, 2021 -  कोरोना वायरस की सेकंड वेव ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। ऐसे मुश्किल वक़्त में काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आगे आकर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे है। सिंगर मीका सिंह भी गरीब लोगों को खाना खिलाकर अपनी तरफ से मदद कर रहे है। उन्होंने निष्कुल लंगर सेवा शुरू की है जिसके माध्यम से वह रोज़ 1000 लोगों को  खाना खिलाते है। 

 

मीका ने न्यूज़ हेल्पलाइन से इस बारे में बात की और बताया, "यह सब मेरी टीम की वजह से पॉसिबल हो रहा है। 1000 लोगों का खाना बनाना वह भी इस वक़्त में आसान नहीं होता है। लेकिन वे लोग काफी मेहनत कर रहे है जिस से गरीब इंसान का पेट भर सके। “

 

सिंगर भूमि त्रिवेदी और एक्टर विन्दु दारा सिंह भी आगे आकर मीका के साथ इस सेवा में जुट गए है। उन दोनों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, "जब मेरे इंडस्ट्री फ्रेंड्स आकर मुझे  सपोर्ट करते है मुझे बहुत अच्छा लगता है। भूमि और विन्दु दोनों ही मुझे और मेरी  टीम की काफी मदद कर रहे है। ये दोनों अपने आप से आकर इस सेवा में जुटेमुझे बहुत अच्छा लगा। “

 

जब उनसे पूछा गया कि ऐसे वक़्त में बाहर निकलने से उनको भी कोरोना होने का रिस्क  है ,इसपर उन्होंने कहा, "हम सब चीजों  को ध्यान में रखकर और सेफ्टी मैसर्स को फॉलो करके ही बाहर निकल रहे है। लेकिन मेरे हिसाब से जब हम साथ में पार्टी करते है तब रिस्क ज्यादा होता है। इस वजह से सरकार ने सभी रेस्टोरेंट्स और पार्टी की जगह को बंद किया है। इन गरीब लोगों की मदद करने में कोई रिस्क नहीं है। “

 

देश के लोगों से दरख्वास्त करते हुए उन्होंने कहा, "इस समय में जो लोग किसी की मदद नहीं कर सकते उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम सबको जल्द वैक्सीनेशन लगवा लेनी चाहिए। हमे सही तरीके से मास्क पहना चाहिए और अपना ध्यान रखना चाहिए। "

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.