ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आयुष्मान खुराना ने दिग्गज अभिनेत्री फारुख जफर को दी श्रद्धांजलि

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 16, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 16 अक्टूबर 2021   फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री फारुख जफर का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को शाम सात बजे के आस पास अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री के कई कलाकार सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहें हैं। 
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सांस लेने में दिक्कत होने और सर्दी-जुकाम व जकड़न होने पर कारण फारुख जी को लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, और बीते शुक्रवार को उन्होंने हॉस्पिटल में ही दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 
 
फारुख जफर को शनिवार की सुबह मल्लिका जहां कब्रिस्तान एशबाग में दफन किया गया। फारुख के निधन पर उनके साथ काम कर चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना ने शोक व्यक्त किया है। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में फारुख की एक फोटो शेयर की और लिखा, "बेगम गई। रेस्ट इन पीस फारुख जफर जी।"
 
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भी फारुख के जाने का दुख जाहिर किया। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म "जोगीरा सारा रारा" के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें फारुख भी दिखाई दे रहीं हैं। इन फोटोज़ को शेयर कर नेहा ने लिखा, "आपको जानना और आपके साथ काम करना बहुत ही मजेदार था। RIP फारुख जफर जी।"
 
फारुख जफर के फिल्मी करियर की बात करें उन्होंने 1981 में आई फिल्म उमराव जान से इसकी शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने रेखा की मां की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2004 में उन्होंने दूसरी फिल्म स्वदेश में काम किया। फिर पीपली लाइव, चक्रव्यूह, सुल्तान, सीक्रेट सुपरस्टार और तनु वेड्स मनु जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।
 
वहीं वे अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म "गुलाबो सिताबो" में भी नजर आयीं थी, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन की पत्नी फातिमा बेगम के किरदार में उनके अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ भी की थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.