ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बच्चन पांडे का ट्रेलर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार का एक्शन देखकर दंग रह जाएंगे आप

Photo Source :

Posted On:Friday, February 18, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 18 फरवरी 2022     इंतज़ार खत्म हो चुका है, क्योंकि आज बच्चन पांडे का ट्रेलर आ चुका है। ट्रेलर एक्शन और मार-धाड़ से भरपूर है। ट्रेलर में जहाँ अक्षय कुमार का खूंखार रूप देखने को मिल रहा है, वहीं साथ ही वह मजेदार कॉमेडी भी कर रहें हैं। 
 
फिल्म का ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वैसे ही आपकी एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ती है। ट्रेलर इतना दिलचस्प हैं कि उसे आप अंत तक देखने के लिए मजबूर हो जाएगें। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने "बच्चन पांडे" के ट्रेलर को अपने सोशल प्रोफाइल पर शेयर किया है। 
 
ट्रेलर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन लिखा, "धूम धड़ाका, रंग पटाखा। आओ बना लो टोली.. . . इस बार बच्चन पांडे ला रहे होली पे गोली। ट्रेलर आउट नाउ।"
 
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा भी है। ये सभी कलाकार फिल्म में अपनी-अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस देते नजर आ रहें हैं, जो कि ट्रेलर से साफ पता चल रहा है। 
 
ट्रेलर में अक्षय कुमार एक गैंगेस्टर बच्चन पांडे का किरदार निभा रहें हैं। उनकी एक बड़ी गैंग है जो मार-धाड़ खून खराबें के लिए जानी जाती है। वहीं कृति सेनन बच्चन पांडे के ऊपर फिल्म बनाना चाहती है, वे अपने दोस्त अरशद वारसी के साथ बच्चन पांडे के पास आती है और उनसे फिल्म बनाने के लिए कहती है। बच्चन पांडे का एक से एक नया रूप जैसे-जैसे दोनों के सामने आता है तो दोनों दंग रह जाते हैं। 
 
दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। ट्विटर पर भी बच्चन पांडे की जमकर चर्चा हो रहीं हैं। फरहाद सामजी ने फिल्म को डायरेक्ट किया हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म 18 मार्च साल 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
 
चेक आउट द ट्रेलर


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.