ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

24 घंटे में बधाई दो के ट्रेलर को मिले 33 मिलियन व्यूज

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 27, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 27 जनवरी 2022     बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म "बधाई दो" 11 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों को खूब हसाया। 
 
फिल्म का ट्रेलर इतना शानदार है कि इसने रिलीज होते ही एक नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। दरअसल 24  घंटे में फिल्म के ट्रेलर को 33 मिलियन बार देखा जा चुका है, जिसकी जानकारी भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया पर दी। 
 
ट्रेलर को मिल रहें प्यार के लिए अभिनेत्री ने दर्शकों का शुक्रिया अदा भी किया। उन्होंने ट्रेलर की एक क्लिप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और लिखा, "बीटींग फास्ट इन 33 मिलियन हर्ट्स। सभी प्लेटफार्म पर बधाई दो के ट्रेलर 24 घंटे में 33 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।"
 
फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। वहीं भूमि और राजकुमार की जोड़ी भी ट्रेलर में धमाल मचाते नजर आ रहीं हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर यह अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म दर्शकों को खूब हसाने वाली है। 
 
इस फिल्म में भूमि एक पीटी टीचर का किरदार निभा रहीं हैं जबकि राजकुमार राव एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक गे लड़के और एक लेस्बियन लड़की के बारे में है। और दोनों ही अपने परिवारों से परेशान होकर एकसाथ एक प्लान बनाकर शादी करने का फैसला करते है। और इसके बाद से ही इनकी जिंदगी एक नया मोड़ लेती है। 
 
अपनी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' का सीक्वल है। राजकुमार और भूमि के अलावा इस फिल्म में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे, शशि भूषण जैसे कलाकार है। फिल्म का डायरेक्शन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। यह फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.