ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

करीना कपूर खान के घर आए बप्पा, फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Photo Source :

Posted On:Friday, September 10, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 10 सितंबर 2021 गणेश चतुर्थी का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर लोग बप्पा को अपने घरों में स्थापित करते हैं उनकी बड़ी ही धूमधाम से पूजा-अर्चना करते हैं। इस त्यौहार को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 
 
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारें भी इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते है। आज के दिन इंडस्ट्री के कई सितारों के घरों में चहल-पहल देखने को मिल रहीं हैं, सभी सितारें बप्पा का अपने घरों में हंसी-खुशी के साथ स्वागत कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिये भी अपने फैंस और फॉलोवर्स को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहें हैं। 
 
वहीं बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है और अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी स्थापना की। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बप्पा की अराधना करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
 
इन तस्वीरों में करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। पहली फोटो में तीनों ही बप्पा के सामने हाथ जोड़कर उनकी अराधना करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो तैमूर द्वारा क्ले से बनाएं गएं गणपति की है और जबकि तीसरी फोटो में तैमूर पापा सैफ के साथ दिखाई दे रहें हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, "गणेश चतुर्थी को मेरे जीवन के प्यार और टिम टिम के प्यारे और छोटे से क्ले के गणपति के साथ मना रहीं हूं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।" करीना द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहीं हैं और साथ ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहीं हैं। 
 
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार इरफान खान और राधिका मदान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आयीं थी। और अब वह सुपरस्टार आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। 

 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.