ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

"खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा बनना एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस है', अर्जुन बिजलानी

Photo Source :

Posted On:Friday, July 9, 2021

मुंबईजुलाई 09 2021  खतरों के खिलाडी सीजन 11 कलर्स टीवी पर 17 जुलाई को प्रीमियर होने जा रहा है। इस बार शो की थीम है 'डर vs डेयरऔर ऑडियंस अपने चहेते कंटेस्टेंट्स को उनके डर का सामना करते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित है। शो की प्रेस कांफ्रेंस पर अर्जुन बिजलानी ने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बात और शेयर किया अपना अनुभव। 

 

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "शो पर स्टंट्स परफॉर्म करना एक शॉकिंग एक्सपीरियंस था। मेरे सभी दोस्त जो पहले इस शो का हिस्सा रह चुके थे उन्होंने मुझे बताया था की यह शो अलग एक्सपीरियंस देता है। मुझे कहना पड़ेगा वे सभी सही कहते थे। खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा बनना एक लाइफटाइम एक्सपीरियंस है। ऐसा मौका आपको ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही मिलता है।

 

उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। शो मुश्किल जरूर है लेकिन यह एक कम्पलीट पैकेज है। जिसमें मस्ती है ,एंटरटेनमेंट है और सीरियसनेस भी है। मैं सभी को कहना चाहूंगा अगर कभी भी इस शो को करने का ऑफर आये तो उसे जरूर अपनाना चाहिए। “

 

रोहित शेट्टी ने अर्जुन को एक एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट का दर्जा दिया है। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं हमेशा ज़िन्दगी में भी अपने आस पास मस्ती और फन अलाइव रखने की कोशिश करता हूँ। एक स्टंट को परफॉर्म करने के दो तरीके होते है : या तो सीरियस होकर करो या फिर एंटरटेनमेंट के साथ। अगर आप हंसी मजाक के साथ स्टंट करते हो तो उसे करने में थोड़ी आसानी हो जाती है। “

 

जब उनसे पूछा गया कौन सा कंटेस्टेंट उनके लिए सबसे टफ रहा ,उन्होंने बताया, "जब आप जीतने की इंटेंशन से जाते हो तो आप किसी भी कंटेस्टेंट को कम नहीं आंक सकते। अगर आपको जीतना है तो सबको हराकर  जीतना है। मेरा फोकस हमेशा स्टंट को कम्पलीट करने पर रहता था। "

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.