ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

अपने अपकमिंग शो की तैयारी में जुटी भारती सिंह।

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए भारती सिंह हरबार अलग-अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देती है। ऐसे में आज भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो को शेयर किया। जिसमें भारती अपनी टीम के साथ मिलकर अपकमिंग शो की तैयारियों में जुटी है। शूटींग के पीछे की मेहनत और बिहाइंड द सीन्स को भारती ने विडियो में फास्ट फॉरवर्ड तरीके से शेयर किया।
 
इस विडियो को शेयर कर भारती ने लिखा,' जल्द लेकर आ रहे हैं आपके लिए नया शो..' हालांकि भारती ने शो से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी। देखना होगा भारती किस तरह के शो को प्रेसेंट करती दिखेंगी।
 
हाल ही में भारती सिंह ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की पत्नी बनने का सपना देखा था। जंहा भारती रोहित शेट्टी के घर 'रोहित टॉवर्स' की मालकिन बनना चाहती थी। इसी के साथ रोहित शेट्टी के लिए भारती का प्यार तो हमने कई बार कलर्स के रिएलिटी शो खतरो के खिलाड़ी में देखा है। जंहा वह शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ फ्लर्ट करती दिखी है। और अब अपने इसी फ्लर्ट को प्यार में बदलने का सपना भारती को आया था। भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विडियो को शेयर किया था जिसमें वह रोहित शेट्टी के घर 'रोहित टॉवर्स' में आराम फरमा रही थी और नौकरों को खरी-खोटी सुना रही थी। दरअसल रोहित शेट्टी के साथ रहने का सपना और रोहित टॉवर्स की मालकिन की भूमिका इस विडियो में भारती निभाती दिखी थी।
 
इस विडियो की खास बात यह थी कि जिन नौकरों को विडियो में भारती डॉट रही है वह सभी खतरों के खिलाड़ी के प्रतियोगी ही रह चुके हैं। विडियो में नौकर के किरदार में जास्मिन भसीन, निया शर्मा, करण वाही और हर्ष लिंबाचिया नजर आए। इस विडियो को पूरा कॉमेडी के अंदाज में शूट किरा गया। इस विडियो को देखकर फैंस और दर्शक खूब एक्साइटेड नजर आए ।‌इस विडियो भारती के अपकमिंग शो का प्रोमो विडियो था । इस विडियो को दर्शक भी खूब पसंद करते दिखे।
 
 वहीं जल्द ही बताया जाएगा कि भारती किस नए अपकमिंग शो को लाने की तैयारी में है। और देखना होगा इस शो में टेलीविजन के अन्य कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.