ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

भूमि पेडणेकर पहली बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'द लेडी किलर' में आयेंगी नजर।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 12, 2022

मुंबई, 12 जनवरी (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेत्री भूमि पेडणेकर पहली बार अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म द लेडी किलर में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस बात की जानकारी टी सीरीज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए दी है।

टी सीरीज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से भूमि की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि,"हमे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमे हमारी फिल्म द लेडी किलर की अभिनेत्री मिल गई हैं। भूमि पेडणेकर हमारी इस फिल्म की हिरोईन होंगी।फिल्म को अजय बहल द्वारा निर्देशित किया जायेगा।"

बता दें कि,इस फिल्म में भूमि पेडनेकर अभिनेता अर्जुन कपूर के अपोजिट मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यह पहली बार होगा कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर साथ मे स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म द लेडी किलर को अजय बहल द्वारा निर्देशित किया जायेगा। फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार द्वारा किया जायेगा।

वर्कफ्रंट की बात करे तो भूमि आखिरी बार फिल्म दुर्गामती में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। वे द लेडी किलर के अलावा बधाई दो, रक्षाबंधन और गोविंदा नाम मेरा, भीड़ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.