ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भूमि पेडनेकर आएँगी नजर अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' में

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 10, 2021

June 10, 2021

 

पिछले साल रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'रक्षाबंधनकी घोषणा की थी। फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे है और अब अक्षय ने फिल्म में उनकी फीमेल लीड का किया स्वागत और वह कोई और नहीं बल्कि है : भूमि पेडनेकर। 

 

अक्षय ने आनंद एल राय और भूमि के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जब आप खुश होते हो तो वह दिखता है और हम बहुत खुश है... भूमि पेडनेकर को फिल्म 'रक्षाबंधनका हिस्सा बनते हुए देखकर। “

 

भूमि ने भी फिल्म की स्टारकास्ट ज्वाइन करने पर अपना उत्साह दिखते हुए लिखा, "एक बहुत ख़ास फिल्म और एक बहुत ख़ास रीयूनियन। मैं बहुत उत्साहित हूँ अपने दो चाहिते क्रिएटिव पावरहाउस और ह्यूमन के साथ फिर से काम करते हुए। इस ख़ास दिल को छूने वाली फिल्म रक्षाबंधन का हिस्सा बनकर मेरा दिल आभार प्रकट कर रहा है। “

 

अक्षय और भूमि दूसरी बार एक साथ काम करते नजर आएंगे। इस से पहले दोनों ने 'टॉयलेट : एक प्रेम कथामें साथ काम किया है। पिछले साल खिलाडी कुमार ने यह फिल्म साइन की थी और अपनी बहिन अलका को डेडिकेट की थी। साथ साथ उन्होंने बताया था की इस फिल्म को उन्होंने अपने पूरे करियर में सबसे कम समय लेते हुए साइन किया है। 

 

फिल्म भाई बहिन के रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती है। इसको आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे है और इसको हिमांशु शर्मा ने लिखा है। फिल्म को कलर येलो प्रोडक्शंस , केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के एसोसिएशन के साथ प्रोडूस कर रही है। इसको अलका हीरानंदानी और आनंद एल राय प्रेजेंट कर रहे है। फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज़ होगी। 

 

वर्कफ़्रंट परअक्षय के पास काफी फिल्में है। वह फिल्म 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'अतरंगी रे', 'बच्चन पांडेय','बेल्ल बॉटमऔर 'राम सेतु में नजर आएंगे। वही भूमि फिल्म 'बधाई दोमें नजर आएँगी जो फिल्म 'बधाई होका सेकंड इन्स्टालमेन्ट है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.