3 जुलाई 2021
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की आज पुण्यतिथि ही। सरोज खान ने आज ही के दिन ठीक एक साल पहले 3 जुलाई 2020 को दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था, उनके निधन से इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ था और यह खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।
आज उनकी पुण्यतिथि है और इस मौके पर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने अनाउंस किया कि वो सरोज खान पर फिल्म बनाने जा रहें हैं। हालांकि फिल्म से जुड़ी अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर लीजेंड्री कोरियोग्राफर सरोज खान के ऊपर बनने जा रहीं फिल्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "यह ऑफिशियल है.....भूषण कुमार ने सरोज खान की Biopic बनाने की घोषणा की है...लीजेंड्री कोरियोग्राफर के बायोपिक के बारे में आगे की जानकारी की जल्द दी जाएगी।"
बता दे सरोज खान एक बेहतरीन कोरियोग्राफर थी। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा, और अब इस फिल्म के जरिये उनके फैंस को उनके बारे में और भी चीजें जानने को मिलेगी।
अपने 50 साल के करियर में सरोज खान ने करीब दो हजार गाने कोरियोग्राफ किए हैं, उन्होंने आखिरी बार साल 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म 'कलंक' के गाने 'तबाह हो गए...' में माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था।