ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'जंगल थीम और सलमान की होस्टिंग के साथ बिग बॉस 15 में फिर से धमाल होने वाला है', निक्की तम्बोली

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 22, 2021

मुंबईसितंबर 22 (न्यूज़ हेल्पलाइन)  निक्की तम्बोली बिग बॉस 14 के बाद से घर घर में फेमस हो गयी है। बिग बॉस हाउस में उन्होंने फैंस को खूब एंटरटेन किया। उसके बाद वह कलर्स के शो खतरों के खिलाडी सीजन 11 में भी नजर आयी जिसमे वह पहली कंटेस्टेंट बनी थी जिन्हे शो से बाहर हुई थी। अब शो अपने फिनाले में पहुंच गया है और ऐसे में निक्की ने की न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत शो को लेकर और बहुत कुछ :

शो के फिनाले को लेकर अपना उत्साह जताते  हुए निक्की ने कहा, "शो में मेरी जर्नी बहुत पहले ही ख़त्म हो गयी थी। दो कंटेस्टेंट फिनाले तक पहुंचे है , अर्जुन और दिव्यांका। दोनों ही काफी साहसी है और दोनों ही एक तरह से विनर है। लेकिन अर्जुन मेरा बहुत करीबी दोस्त है तो उसके जीतने पर मुझे ज्यादा खुशी होगी। “

शो खतरों के खिलाड़ी में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए निक्की ने कहा, "मैं शो से पहले हफ्ते में ही बाहर हो गयी थी। मैंने अपने आप को फाइनलिस्ट के रूप में देखा था लेकिन मैं हिम्मत ही नहीं जुटा पायी स्टंट करने की। पर मेरा सफर बहुत खूबसूरत रहा और मैंने बहुत एन्जॉय किया। “

उनके फैंस भी काफी नाखुश दिखे उनकी परफॉरमेंस को देखकर, इसपर उन्होंने कहा, " मैं खुद अपनी परफॉरमेंस से बहुत नाखुश थी। मुझे अपने आप से काफी उम्मीद थी लेकिन डर के आगे मैं कुछ नहीं कर पायी। अब मुझे रिग्रेट होता है मुझे एटलीस्ट कोशिश तो करनी चाहिए थी स्टंट को परफॉर्म करने की। “

बिग बॉस 15 जल्दी ही शुरू हो रहा है। इसको लेकर निक्की ने कहा, "सबसे पहले मैं दिव्या को उनके बिग बॉस OTT जीतने पर बधाई दूंगी। बिग बॉस 15 को लेकर मैं काफी उत्साहित हूँ। जंगल थीम और सलमान सर की होस्टिंग के साथ फिर से धमाल होने वाला है। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.