ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन को दी जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 16, 2021

June 16, 2021

 

बॉबी देओल हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहे है। उनकी बीवी और बच्चे मीडिया लाइमलाइट से दूर रहे है। आज उनके बेटे आर्यमन का जन्मदिन है और अपने बेटे के 20वे जन्मदिन पर बॉबी ने दी उसको जन्मदिन की बधाई और शेयर की उसके साथ फोटो। 

 

आर्यमन के साथ फोटो शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय एंजेल। "जैसे ही उन्होंने यह फोटोज शेयर की ,उनके चाहने वाले बॉबी के बेटे को देखकर हैरान हो गए। इन फोटोज में आर्यमन काफी हैंडसम लग रहे है और अब लग रहा है देओल परिवार का एक और बेटा तैयार है बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए। 

 

बॉबी की बीवी तान्या देओल है और दोनों के दो बेटे है : आर्यमन और धरम। आर्यमन आज 20 साल का हुआ है और धरम 16 साल का है। 

 

बॉबी ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था जिसमे उन्होंने लिखा वह अपने फैंस के साथ अपना नया काम शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित है। साल 2020 उनके लिए काफी अच्छा साल रहा जहां उन्होंने अपना वेब डेब्यू किया शो 'आश्रमके साथ और उनके बाबा अवतार को सबने पसंद किया। 

 

आने वाला साल भी बॉबी के लिए काफी बिजी रहने वाला है क्यूंकि उनके कई प्रोजेक्ट्स लाइन्ड अप है। वह जल्दी ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'पेंटहाउसमें नजर आएंगे जिसे अब्बास मस्तान  डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म 2014 में आयी बेल्जियन फिल्म ' लॉफ्टका रीमेक है। इसके साथ वह 'लव हॉस्टलमें भी नजर आएंगे। 

 

बॉबी अपने पापा धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ 'अपने 2' में भी जल्द नजर आएंगे। इसके साथ साथ वह संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमलका भी हिस्सा है जिसमे रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले है। फिल्म में अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगे।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.