ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ओटीटी और सिनेमा दोनो ही हमेशा व्याप्त रहेंगे: जॉन अब्राहम।

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 25, 2021

बॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन अब्राहम जिनकी फिल्म सत्यमेव जयते 2  आज रिलीज हुईं हैं, उन्होंने ओटीटी वर्सेज सिनेमा पर बड़ा बयान दिया है। अभिनेता ने यूएफओ वोल्फ एयरमास्क एयर स्टरलाइजेशन डिवाइस के लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अपने विचार रखे।
 
उन्होंने इस नई टेक्नोलॉजी की तारीफ करते हुए कहा कि," यह एयर स्टरलाइजेशन डिवाइस वायु को प्यूरिफाई करने में काफी कारगर है। और इस डिवाइस का सिनेमा हॉल में प्रयोग होना दर्शको को के लिए  काफी फायदेमंद है। अब ऑडियंस सिनेमा हॉल में बिना किसी खौफ आ सकते हैं।"
 
थियेटर्स खुलने और फिल्में रिलीज होने के सवाल पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, फिल्ममेकर्स के लिए यह अच्छा संकेत है। इतने दिनों बाद अब सिनेमाहॉल खुले हैं और दर्शको ने भी  थियेटर्स में आना शुरू कर दिया है। यह वाकई एक अच्छा संकेत है।
 
आगे बातचीत करते हुए उन्होंने ओटीटी वर्सेज थियेटर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, देखिए ओटीटी और सिनेमा में एक चीज कॉमन है कॉन्टेंट, अगर फिल्म का कॉन्टेंट अच्छा तो दर्शक उसे देखेंगे परंतु कुछ फिल्में सिनेमाघरो के लिए ही बनी होती है। बड़े स्तर की फिल्में बड़े अनुभव के लिए होती है जोकि सिर्फ थियेटर में ही मुमकिन है नाकि किसी  ओटीटी प्लेटफार्म पर। और मेरा मानना है कि ओटीटी और सिनेमा दोनो ही हमेशा व्याप्त रहेंगे।
 
बता दें कि, जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, दर्शको को फिल्म काफी पसंद आ रही हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.