ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना, मेरे लिए सबसे बड़ा अवार्ड है ', सोनू सूद

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 31, 2021

मुंबईअगस्त 31 (न्यूज़ हेल्पलाइन)
 
जब कोविड ने हमारे देश को जकड़ा, उस समय सोनू सूद सबके लिए मसीहा बनकर आगे आये और तब से अब तक वह जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हुए है।उन्होंने सच में दिखा दिया की हर सुपरहीरो केप नहीं पहनता। सोनू सूद ने हाल ही में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड अटेंड किया जहां वह चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे। 

यहाँ पर सोनू ने रियल लाइफ हीरोज को अवार्ड प्रेजेंट किए और इस अवार्ड शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत की। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत ही ख़ुशी महसूस होती है जब मैं रियल लाइफ हीरोज से मिलता है। यहाँ पर आज देश के कोने कोने से रियल लाइफ हीरोज आये है जिन्होंने मुश्किल वक़्त में लोगों की मदद की। यह अलग अलग फील्ड के लोग है जिन्होंने आगे बढ़कर लोगों की सहायता की है। 

उन्होंने आगे कहा, "इतने सारे लोगों को दूसरों की मदद करते हुए देखकर मुझे महसूस होता है कि हमारा देश सही दिशा में जा रहा है। “

इन रियल लाइफ हीरोज के साथ स्टेज शेयर करने पर अपनी ख़ुशी जताते हुए उन्होंने कहा, "ऐसे दिग्गज लोगों के साथ स्टेज शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे लगता है किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना, मेरे लिए सबसे बड़ा अवार्ड है। "

सोनू ने देश भर में इतने लोगों की मदद की है कि आज वह पूरे देश के चहेते बन गए है। 

वर्कफ्रंट पर, वह अभी हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'साथ क्या निभाओगे' में नजर आये जिसे फराह खान ने डायरेक्ट किया था। उन्हें जल्द ही तेलुगु एक्शन फिल्म 'आचार्य' में देखा जाएगा।

 इसके साथ साथ वह बॉलीवुड हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार, संजय दत्त और मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान और मानुषी संयोगिता के रोल में नजर आएंगे। 

सोनू तमिल फिल्म 'थामिलरसन ' में भी नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.