ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शेफ विकास खन्ना ने वोग मैगज़ीन पर मलाला के कवर पेज को बताया सबसे पावरफुल

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 2, 2021

June 02, 2021 
 

मलाला युसुफ़ज़ई महिलाओं  की पढ़ाई के लिए पिछले दस साल से ज्यादा से अपनी जंग लड़ रही है। महिलाओं के लिए अनिवार्य शिक्षा की मांग करते हुए उन्होंने तालिबानी गोली भी खायी है। वह दुनिया की सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरुस्कार से नवाजे जाने वाली सदस्य है। मलाला ब्रिटिश वोग मैगज़ीन के जुलाई कवर पेज पर आएँगी नजर और उनके इस कवर पेज को शेफ विकास खन्ना ने बताया सबसे पावरफुल। 

 

विकास खन्ना ने कवर पेज शेयर करते हुए लिखा," हमारे समय का सबसे पावरफुल कवर। धन्यवाद British Vogue,, Edward Enninful & Thedalstonyears.”

 

मलाला का जन्म 1997 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रान्त के स्वात जिले में हुआ। अपने काम की वजह से मलाला को साल 2014 में नोबेल शांति पुरुस्कार से नवाजा गया।पाकिस्तान में भी मलाला को 'मोस्ट प्रोमिनेन्ट सिटीजनका दर्जा दिया गया है।उनके नाम से उनका एक फण्ड है 'मलाला फंड'  जो दुनिया भर में लड़कियों को पढ़ाने के लिए मदद करता है। 

 

अक्सर हम मैगज़ीन कवर पर एक्टर और एक्ट्रेस को ही देखते है लेकिन ब्रिटिश वोग के इस कवर को जिसपर मलाला नजर  रही है काफी सराहना मिल रही है।मलाला की ज़िन्दगी प्रेरणास्त्रोत है और उनका इस कवर पेज पर आना लोगों को जीवन में अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

 

वही दुनिया के सबसे हॉट शेफ माने जाने वाले विकास खन्ना ने कोविड के शुरू होने पर एक इनिशिएटिव शुरू किया था जिसके माध्यम से उन्होंने भारत के कोने कोने तक जरुरतमंद लोगों तक राशन पहुंचवाया था। उन्होंने कोविड में अमेरिका में  रहते हुए भी अपने देश भारत की बहुत मदद की।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.