ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

देखिए डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी का बचपन।

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

बॉलीवुड में मसाला फिल्मों के साथ-साथ कई ऐसे डायरेक्टर है जो रिएलिटी बेस्ड कंटेंट को लोगों के सामने पेश करने में ज्यादा इंटरेस्टेड दिखाई दिए हैं। वहीं महिलाओं द्वारा मुख्य भूमिका निभाते हुए बनाई गई कई फिल्में अब बॉलीवुड की लिस्ट में जुड़ती दिखाई दे भी रहीं हैं। फिल्मों के डायरेक्टर्स की लिस्ट की बात करे तो, इसी में फिल्म डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी का नाम भी जुड़ता नजर आया है। जिन्होंने फिल्मों को रिएलिटी बेस्ड कंटेंट पर बनाने के साथ-साथ महिलाओं के उड़ान और उनकी सच्ची कहानियों को बताने की कोशिश की है।
 
अश्विनी अपनी पहचान बतौर डायरेक्टर कई फिल्मों में दिखा चुकी है। इसी के साथ-साथ अश्विनी कई फिल्मों में बतौर राइटर भी मुख्य भूमिका निभाती दिखी है। अश्विनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पसंदीदा लाइफ रूटिन और खूबसूरत पलों को शेयर करती रहती है। जंहा वह अपने होम मेड फूड और नेचर की तस्वीरों को खुद क्लिक करती है और सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इसी बीच आज अश्विनी ने अपने बचपन को याद किया।
 
अश्विनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बचपन की तस्वीर को शेयर किया। जिसमें वह दो चोटी बांधे फ्रॉक पहने बैठी है और उनके पीछे उनकी दोस्त फोल्क डांस की प्रेक्टिस कर रही है। इस तस्वीर को शेयर कर अश्विनी ने लिखा बचपन.. वहीं अश्विनी की इस तस्वीर को कई सेलिब्रिटीज पसंद करते दिख रहें हैं।
 
बता दें कि, हाल ही में अश्विनी की फिल्म 'पंगा' रिलीज हुई थी। अश्विनी द्वारा कई शॉर्ट फिल्म बनाई गई जिसमें से 'घर की मुर्गी ' फिल्म बहुत चर्चित रही। इसके अलावा अश्विनी बरेली की बर्फी फिल्म को भी डायरेक्ट कर चुकी हैं। और अब अश्विनी बतौर आॅथर भी जल्द ही अपनी किताब को लॉन्च करेंगी। जिसकी झलक अश्विनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। अश्विनी ने अपने बुक के टाइटल 'मैपिंग लव' को शेयर किया साथ ही कई पन्नों के साथ इसकी झलक दिखाई। अश्विनी की इस नोवेल को 21 मई 2021 के दिन पब्लिश किया जाएगा। अश्विनी इस नोवेल के जरिए ऑथर के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.