ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना के कारण देश की खराब स्थिति को देखकर नुसरत भरूचा ने शेयर किया एक इमोशनल पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

देशभर में कोरोना के कारण कोहराम मचा हुआ है। जहां एक तरफ लोग कोरोना से जान गवां रहे हैं वहीं दूसरी ओर लोग लॉकडाउन के कारण हुई तंगी के कारण मौत को गले लगा रहें हैं। आएं दिन सोशल मीडिया पर भी ऐसे दिल दहलाने वाले पोस्ट देखने को मिलतें है, जो लोगों को शॉक कर देतें है। 
 
इस महामारी के समय हमारे चारों ओर चीखना चिल्लाना, रोना-धोना यही सब मंजर देखने को मिल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर ने देश में काफी भयावह स्थिति पैदा कर दी है, इस बार कोरोना मरीजों की संख्या दुगनी रफ्तार से बढ़ रहीं हैं और वहीं हमारे पास हॉस्पिटल और ऑक्सीजन की भी कमी है। 
 
कई लोग समय रहते हॉस्पिटल, दवाई या फिर ऑक्सीजन ना मिल पाने के कारण दम तोड़ दे रहे हैं। देश को इतने बुरे दौर से गुजरता देख एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 
 
उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा, "रोजाना मैं कोरोना की वजह से मरने वालों के बारे में सुन रही हैं। आए दिन कई जिंदगी खराब हो रही है, परिवार टूट रहे हैं। इन सबको देखकर दिल टूट रहा है बहुत दुख हो रहा है कि आखिर हमारे आसपास क्या हो रहा है। इस भयानक स्थिति में मैं कुछ भी कहने में असमर्थ हूं। बस सब कुछ महसूस किया जा सकता है। मुझे गहरा धक्का लगा है। बस हम यही कह सकते हैं कि घर पर रहो, सेफ रहो।"
 
नुसरत ने आगे लिखा, "लेकिन मैं मेरा घर सिर्फ ये चार दीवारी नहीं है, मेरा घर तो हमारा देश है और मेरे देश के लोग सुरक्षित नहीं है। अंदाजा तक नहीं है कि हम किस दुनिया में जा रहे हैं, क्या भविष्य होगा।"
 
नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में ही रिलीज हुई वेब सीरीज "अजीब दास्तान्स" में नजर आईं थी। इसमें उनकी शानदार एक्टिंग की जमकर प्रशंसा हुई। इसके अलावा नुसरत फिल्म "रामसेतु" में दिखाई देगी, जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीस भी है। 
 
 
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.