ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना की चपेट में आएं एक्टर सोनू सूद

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

लोगों के लिए मसीहा बनें बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी कोरोना की चपेट में आ गएं है। सोनू की कोविद टेस्ट रिपोर्ट आज ही पॉजिटिव आयीं है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है, साथ ही फैंस को सांत्वना देते हुए सोनू ने यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि लोगों की मदद करने के लिए उन्हें अब ज्यादा वक्त मिलेगा। 
 
जैसा कि देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रहीं हैं, आएं दिन रिकॉर्ड तोड़ कोरोना मरीज सामने आ रहें हैं। दिन ब दिन स्थिति भयावह होती जा रहीं हैं। आम जनता के साथ ही बॉलीवुड सितारों पर भी कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है। 
 
अबतक कई एक्टर्स इसकी चपेट में आ गएं है। और अब इस लिस्ट में सोनू सूद का भी नाम जुड़ गया है। सोनू ने कोरोना पॉजिटिव पाएं जाने की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
अपने उस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "नमस्कार दोस्तों! मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविद-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसलिए मैनें खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं। उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा, आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहें, कोई भी तकलीफ. .. मैं हमेशा आपके साथ हूँ।"
 
इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "सुरक्षित रहिये और पॉजिटिव रहिये।" सोनू के इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले कमेंट्स कर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहें हैं। सोनू के इस पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आ चुकें है, लोग सोनू के स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता भी जाहिर कर रहें हैं। 
 
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किसान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन ई निवास और प्रोड्यूस राज शांडिल्य कर रहे है। इस फिल्म के अलावा सोनू सूद यशराज की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में भी नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर लीड रोल में है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.