आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो दो के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान आयुष्मान नेआलोचना, ट्रोलिंग और लोगों की राय को लेकर बेहद दिलचस्प और पॉजिटिव सोच साझा की। उन्होंने साफ कहा कि वह आलोचना से घबराते नहीं, बल्कि उसे खुद को और बेहतर बनाने का जरिया मानते हैं।
आयुष्मान ने कहा, “अगर आप आलोचना नहीं झेल सकते तो शायद आप पब्लिक फिगर बनने के लिए तैयार नहीं हैं। मैं आलोचना को अपने लिएएक प्रोपेलर की तरह लेता हूं। मुझे मजा आता है जब लोग मुझे गलत साबित करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि फिर मैं सोचता हूं कि अब अगलेकाम से जवाब देना है।” उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने का असली मजा यही है कि इंसान लगातार खुद को बेहतर करता रहे और लोगों कीबातों से सीख ले।
फिल्म पति पत्नी और वो 2 में आयुष्मान के साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशक मुदस्सरअजीज ने किया है।रिलीज़ के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है। फिल्म ने पहलेदिन बॉक्स ऑफिस पर ₹4.28 करोड़ की कमाई की।
आयुष्मान खुराना लंबे समय से ऐसे कलाकार माने जाते हैं जो अलग विषयों और हटकर किरदारों पर दांव लगाते हैं। यही वजह है कि उनकी बातों कोसोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है। कई फैंस ने उनकी इस सोच की तारीफ की कि नेगेटिविटी से परेशान होने के बजाय उसे मोटिवेशन मेंबदलना ही असली सफलता है।