मुंबई, अगस्त 06 2021 डांसर और कोरियोग्राफर पॉल मार्शल कारडोज ने अपनी गर्लफ्रेंड उर्वशी अनुज के साथ सागई की। डांस दीवाने 3 के जज धर्मेश येलांदे ने अपनी इंस्टाग्राम में उनके सगाई की तस्वीर शेयर करके जोड़े को बधाई दी और उनकी मुरादे पूरी होने और नई शुरुआत की कामना की। पॉल हाल ही में डांस दीवाने 3 में नजर आए थे।
पॉल अपने शो में उस कंटेस्टेंट के साथ भी डांस किए है और साथ ही उन्होंने कोरियोग्राफी भी किया है।अगर हम पॉल और धर्मेश की बात करे तो उनकी जोड़ी फ्रेंडशिप का मिशाल है। कुछ दिनों पहले डांस दीवाने फ्रेंडशिप डे वीक पर इमोशनल होते देखा गया ।दोनो को स्टेज पर किए गए डांस को भी एक यादगार पल बनाया। पहले के कुछ तस्वीर भी उन्होंने शेयर किया और लिखा "दोस्तो के बिना कुछ नही"। पॉल ने कुछ डांस में साथ की तस्वीर भी शेयर किए थे। जो की लोगो के बीच बहुत ही पसंद किया गया।
तस्वीर शेयर करते हुए धर्मेश ने लिखा (प्यार में पागल जोड़ा) बधाई हो आप दोनों को।
पॉल मार्शल और उर्वशी अनुज की सगाई उनके फैंस के लिए आश्चर्य लगा। यह दोनो जोड़ी ज्यादा चर्चा में नहीं था लोगो के सामने। हालांकि पॉल ने उर्वशी के साथ पिछले महीने एक क्यूट सी तस्वीर भी शेयर किए थे अपने इंस्टाग्राम पर।"मै और मेरी आइटम"...और फिर उर्वशी ने बहुत अच्छा जवाब दिया। कमेंट में बात करते हुए उर्वशी ने पॉल को "आई लव यू" बोला।