ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

फिल्म 'अतरंगी रे' से धनुष का मस्तमौला लड़के वाला लुक हुआ जारी, लुक में दिखी रांझणा वाली झलक।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 23, 2021

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और रजनीकांत के दामांद धनुष जिन्हे हाल ही में फिल्म असुरन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उनकी आगमी हिंदी फिल्म अतरंगी रे से उनका लुक जारी कर दिया गया है।
 
धनुष ने स्वयं अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म से अपने लुक का मोशन पोस्टर साझा किया। उन्होंने लुक साझा करते हुए लिखा कि, "पहला लुक…. विषु! फिल्म का ट्रेलर कल होगा रिलीज।"
 
साझा किए गए मोशन पोस्टर में धनुष एक मस्तमौले लड़के के रुप में हंसते, खेलते और नाचते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लुक में  उनकी पिछली हिंदी फिल्म रांझणा की झलक दिखाई देती हैं।
 
बता दें कि, फिल्म अतरंगी रे से धनुष दूसरी बार आनंद एल रॉय के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने फिल्म रांझणा में मुख्य किरदार निभाया था जिसको कि आनंद एल रॉय ने ही निर्देशित किया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थीं और बहुत बड़ी हिट रही थी। अब देखना होगा कि क्या फिल्म अतरंगी रे से  धनुष दोबारा रांझणा वाला कमाल कर पाते हैं कि नहीं।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो धनुष आखिरी बार फिल्म जगमे थनधीरम में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वे अतरंगी रे के अलावा फिल्म द ग्रे मैन, मारन और नाने वरुवेण में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.