ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ध्वनि भानुशाली के पापा विनोद भानुशाली ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 9, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 9 सितंबर 2021
 
आज हरतालिका तीज का शुभ दिन है और आज के इस खास दिन पर ध्वनि भानुशाली के पिता विनोद भाऩुशाली ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। दरअसल उन्होंने आज अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। 
 
करीब 27 सालों तक टी-सीरीज कंपनी में काम करने के बाद विनोद ने अब टी-सीरीज से अलग होकर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलने का फैसला किया। विनोद ने अपने प्रोडक्शन हाउस को आज ही लॉन्च किया है जिसका नाम "भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड" है। 
 
प्रोडक्शन हाउस के लॉन्च होने की जानकारी विनोद ने ख़ुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। प्रोडक्शन हाउस का लोगो पोस्टर शेयर करते हुए विनोद ने कैप्शन में लिखा, "27 सालों के बाद मैं फाइनली यहाँ हूं। आखिरकार मैं वही कर रहा हूँ जो मैं हमेशा से करना चाहता था।"
 
विनोद ने आगे लिखा, "भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड के तहत हम आपको ऐसी कहानियाँ बताएंगे जो आपके ऊपर अपना असर छोड़ जाएगी, आपको हसाएगी, रुलाएगी और साथ ही आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। और सबसे खास बात यह आपको एंटरटेन भी करेगी। जैसे कि अपनी इस नई जर्नी की शुरुआत कर रहा हूँ इसके लिए मुझे आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।"
 
विनोद के साथ कमलेश भानुशाली, विशाल गुरनानी और जूही पारेख मेहता भी इस प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा बने हैं। 
 
वहीं सिंगर ध्वनि भानुशाली भी अपने पापा के इस कदम से काफी खुश है। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन हाउस का लोगो पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अ प्राउड डॉटर।" ध्वनि के फैंस और दोस्त कमेंट्स कर उन्हें और उनके पापा विनोद को ढेर सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएं दे रहे हैं। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.