ताजा खबर
Charles Osborne को जानते हैं? लगातार 68 साल तक आती रहीं हिचकियां, गिनीज बुक में दर्ज है नाम   ||    ब्रिटेन की Defence Ministry पर हुआ बड़ा Cyber Attack, पूर्व मंत्री ने चीन पर लगाया आरोप   ||    कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप   ||    शेर या हाथी नहीं…Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन   ||    दुनिया के 5 सबसे महंगे देश, जहां रहने-खाने और घूमने पर लगता है भारी-भरकम टैक्स   ||    वॉशरूम से निकली तो कपड़े उतारे खड़े थे ट्रंप, ब‍िना कंडोम बनाए संबंध; पोर्न स्‍टार ने खोले राज!   ||    Petrol Diesel Price Today: घट गई कीमत? जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट   ||    सावधान! क्या आपका भी है PNB में अकाउंट? तो हो सकता है खाता बंद, जानें क्यों?   ||    आज तीनों IPO की दमदार लिस्टिंग; सभी ने दिया 90 फीसदी रिटर्न, निवेशकों की आ गई मौज   ||    IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी   ||   

दिलीप कुमार की हालत में हो रहा सुधार, सायरा बानो ने दी जानकारी

Photo Source :

Posted On:Monday, June 7, 2021

7 जून 2021
 
दिग्गज अभ‍िनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में परेशानी होने पर रविवार को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। इस खबर के वायरल होते ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस उनकी सलामती की दुआएं करने लगे थे। हालांकि अब उनकी हालात में सुधार हो रहा है और दो-तीन दिन बाद उन्हें डिसचार्ज भी कर दिया जाएगा, जिसकी जानकारी सायरा बानो ने दी है। 
 
आपको बता दे कि दिलीप कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट है। खबरों की माने तो दिलीप कुमार के फेफड़ों में पानी भर गया है। सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
 
दिलीप कुमार हॉस्पिटल में एडमिट थे कि वहीं सोशल मीडिया पर उनके निधन की भी खबर वायरल होने लगी। जिसपर अब सायरा बानो ने एक ट्वीट किया है और दिलीप कुमार के हालत में सुधार होने की जानकारी दी है। 
 
सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, "व्हाएट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन मत करिए। साब की हालत स्थिर है। शुक्रिया आपने दिल से दुआएं और प्रार्थनाएं कीं। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो दो-तीन दिन में घर पर होंगे। इंशाल्लाह।"
 
वहीं उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी भी उनके ट्विटर अकाउंट पर दी गई थी। ट्वीट कर लिखा गया था, "दिलीप साहब को नॉन कोविड हिंदुजा अस्पताल में रुटीन टेस्ट के लिए भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर नितिन की टीम उनका ध्यान रख रही है। साहब को अपनी दुआओं में याद करिएगा और सुरक्षित रहिये।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.