ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दिव्या दत्ता की नई किताब हुई लॉन्च, शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी हुए शरीक़

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 11, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 11 नवंबर 2021   बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को आज के समय में कौन नहीं जानता, उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जो खास पहचान बनाई है, उसे चाहकर भी नहीं भूलाया जा सकता। दिव्या ने अपने अबतक के करियर में एक से एक दिलचस्प और चौकानें वाले किरदार निभाएं है। 
 
दिव्या एक्टिंग के साथ ही अपनी अन्य चीजों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। उन्होंने हाल ही में अपनी एक बुक लॉन्च की है जिसका नाम "द स्टार्स इन माई स्काई" है। बुक की लॉन्चिंग में दिव्या के कई खास दोस्त भी शरीक़ हुएं। 
 
बीते बुद्धवार को दिव्या दत्ता द्वारा लिखित इस बुक को लॉन्च किया गया और इस दौरान जावेद अख्तर, शबाना आजमी, गुरदास मान, राकेश मेहरा और श्रीराम राघवन जैसे सितारें मौजूद रहें। 
 
इस इवेंट पर बुक के बारे में बात करते हुए जावेद ने दिव्या की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "दिव्या की आंखों में एक अलग ही चमक है और वह चमक हमेशा उसकी ऑखों में रहती हैं। वह और अधिक जानने और कुछ नया करने के लिए हमेशा उत्सुक रहती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सोचते हैं कि जो हो गया, सो हो गया। लेकिन कुछ लोगों में अपने को सुधारने की और दूर तक जाने की तमन्ना और कोशिश होती है, और दिव्या ऐसी ही लड़की है।"
 
मालूम हो कि दिव्या इससे पहले भी अपनी एक बुक लॉन्च कर चुकी है जिसका नाम "मी एंड माँ" था। और अब उन्होंने अपनी दूसरी बुक का भी विमोचन कर दिया है, जिसमें उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, गुरदास मान, शाहरुख खान, सलमान खान, गुलजार, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और नितिन कक्कड़ समेत कई और लोगों का जिक्र किया है। 
 
फिलहाल दिव्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म "धाकड़" में नजर आने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार में है। फिल्म अगले साल 8 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.