मुंबई, जुलाई 10 2021 दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके पति विवेक दहिया बहुत ही प्यारा कपल है। दोनों की काफी बड़ी फैन फोल्लोविंग है और उनके चाहने वाले उन दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश होते है। अब दोनों एक साथ फिटविला मैगज़ीन के जुलाई इशू के कवर पेज पर आये नजर।
विवेक ने कवर पेज अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए लिखा, "एंडलेसली इन लव। देखिये मिस्टर और मिसेज़ दहिया इस महीने के कवर पेज पर. "
इस कवर पेज पर दोनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे है और बेहद खूबसूरत लग रहे है। दिव्यांका ने मैजंटा पिंक साड़ी पहनी है और विवेक ने येलो ओकर सूट। दोनों को एक साथ कवर पर देखकर उनके फैंस बहुत खुश है।
इस कवर पर उनके लिए 'फिट एंड फैब टुगेदर' लिखा गया है जो उन दोनों को पर्फेक्ट्ली डिफाइन करता है। दोनों एक दूसरे के फिटनेस पार्टनर है और कई बार सोशल मीडिया पर एक साथ वर्कआउट वीडियो डालते है। दिव्यांका ने कई बार अपनी फिटनेस का क्रेडिट विवेक को दिया है।
दोनों अभी छह हफ्तों के लिए एक दूसरे से अलग थे जब दिव्यांका केप टाउन गयी थी अपने शूट के लिए। अभी 8 जुलाई को उन्होंने अपनी शादी की पांचवी सालगिरह सेलिब्रेट की।
वर्कफ्रंट पर ,दिव्यांका जल्दी ही शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में नजर आएंगी जो 17 जुलाई से कलर्स टीवी पर एयर होगा। वही विवेक की फिल्म 'स्टेट ऑफ़ सीज : टेम्पल अटैक' 9 जुलाई को ज़ी 5 पर रिलीज़ हुई है। यह फिल्म 2002 में हुए गुजरात में स्थित अक्षरधाम मंदिर पर हुए टेररिस्ट अटैक पर आधारित है।