ताजा खबर

डोंट बी शाई का टीजर रिलीज आलिया भट्ट की नई फिल्म में प्यार दोस्ती और दिल टूटने का मजेदार सफर

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 27, 2026

आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म डोंट बी शाई का टीजर रिलीज कर दिया है और फर्स्ट लुक से ही यह फिल्म युवाओं की दुनिया, प्यार और रिश्तोंकी उलझनों से भरी नजर आ रही है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें दोस्ती, पहला प्यार, ब्रेकअप और खुद को समझने की कोशिश कोहल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है और यह 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियोपर रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी श्यामिली यानी शाई दास के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक ऐसी लड़की है जिसे अपनी दुनिया में किसी की ज्यादा परवाह नहीं, लेकिन बॉयफ्रेंड के छोड़ने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद शुरू होता है प्यार और दोस्ती के बीच उलझने का सिलसिला।कभी हंसी, कभी इमोशन और कभी दिल टूटने वाले पलों के बीच शाई को यह भी समझना है कि आखिर वह खुद से क्या चाहती है।

डोंट बी शाई में आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाती जैसे युवा कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इनके साथ नेहा धूपिया,अनुराग बसु, कुणाल रॉय कपूर और अंजू अल्वा नाइक भी फिल्म का हिस्सा हैं। नई पीढ़ी के कलाकारों और अनुभवी चेहरों का यह मेल फिल्म को औरदिलचस्प बना सकता है।

फिल्म का निर्देशन श्रीति मुखर्जी ने किया है, जबकि इसे आलिया और शाहीन भट्ट के बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत बनाया गया है। टीजरमें कहानी का मूड काफी साफ नजर आता है—जवानी में होने वाली छोटी-बड़ी परेशानियां, दोस्तियों का बदलना, पहला प्यार और ब्रेकअप का ड्रामा।आलिया ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, खुश रहो, दुखी रहो, गुस्सा करो, बस शर्माओ मत। अब देखना होगा कि यह हल्की-फुल्की कहानी दर्शकों कोकितनी अपनी लगती है।

डोंट बी शाई 25 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

Check Out The Teaser:-


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.