ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'ये काली काली आंखे' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार दो हसीनाओं के बीच फंसते हुए नजर आएंगे ताहिर राज भसीन।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 4, 2022

मुंबई, 04 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेता ताहिर राज भसीन की आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म ये काली काली आंखे का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर शानदार हैं। यह फिल्म इसी महीने 14 जनवरी 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इस 1 मिनट 34 सेकंड्स के ट्रेलर में दिखाया गया है कि ताहिर का किरदार विक्रांत शिखा को बहुत प्यार करता है लेकिन इसी प्यार में अड़ंगा बनकर आती एक दूसरी लड़की पूर्वा जोकि एक राजनेता की बेटी हैं। पूर्वा विक्रांत के साथ जबरदस्ती शादी कर लेती हैं और अपने पागलपन वाले प्रेम हमेशा विक्रांत को प्रताड़ित करती हैं।

ताहिर ने भी फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा कि,"एक हैप्पिली एवर आफ्टर की कीमत जानते हो। क्या उसके लिए प्यार जरूरी है। क्या विक्रांत, शिखा और पूर्वा  प्यार की इस ट्विस्टेड कहानी में अपने प्यार को ढूंढ पायेंगे।ये काली काली आंखे नेटफ्लिक्स पर 14 जनवरी को रिलीज हो रही हैं।"

इस फिल्म में ताहिर, श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया है।फिल्म को प्रोड्यूस एजस्टॉर्म वेंचर्स एलएलपी द्वारा किया गया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर अगले साल 14 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है।

बता दें कि,ताहिर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत किस्मत लव दिल्ली से की जिसके बाद उन्होंने काय पो छे में भी एक छोटा सा किरदार निभाया। ताहिर को असल पहचान फिल्म मर्दानी में निगेटिव किरदार निभाने पर मिली। जिसके बाद उन्होंने फोर्स 2 और मंटो में भी अहम किरदार निभाया। लेकिन उनको स्टारडम 2019 में आयी फिल्म छिछोरे से मिला। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो ताहिर आखिरी बार फिल्म छिछोरे में अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वे ये काली काली आंखे के अलावा 83 और लूप लपेटा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.