ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

चुनिंदा स्क्रीनस पर रिलीज़ होगी फ़राज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 2, 2023

डायरेक्टर हंसल मेहता की नई फिल्म, फ़राज़, कुछ चुनिंदा सिनेमा घरो में रिलीज़ होने जा रही हैं, इस फिल्म में  जहान कपूर, जो शशि कपूर के पोते हैं, उन्होंने अपना डेब्यू कर रहे हैं. 
 
हालांकि, जहान का डेब्यू ग्रैंड नहीं है, जैसा कि दूसरे स्टार किड्स का होता रहा है। किसी मेगा बजट रोमांटिक फिल्म के बजाएजहान एक संवेदनशील और संजीदा किस्म की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं, जहां उन्हें अपने एक्टिंग स्किल्स दिखाने का भरपूरमौका मिलेगा। फराज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हालांकि, इसे सीमित स्क्रींस पर ही उतारा जा रहा है।निर्माताओं की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, फराज देशभर में महज 100 स्क्रींस पर उतारी जाएगी।
 
हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज़ के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, "कल चुनिंदा सिनेमाघरों और सीमितशो में #फ़राज़"
 
जिन शहरों के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी, उनमें मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, वेस्ट बंगाल राज्यों के सिनेमाघर शामिल हैं।
 
फराज बांग्लादेश में कुछ साल पहले एक कैफे में हुए आतंकी हमले की घटना से प्रेरित फिल्म है। जहान के किरदार का नामफराज है, जो इस घटना का एक प्रमुख पात्र है। परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की यह दूसरी फिल्म है और वो आतंकी केकिरदार में हैं। फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहा गया था।
 
फिल्म में जहान कपूर और आदित्य रावल के अलावा जूही बब्बर, आमिर अली, सचिन लालवानी, पलक लालवानी और रेशमसहानी ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.