ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

फिल्म 83 कहानी नहीं पूरे देश का एक इमोशन हैं: आदिनाथ कोठारे।

Photo Source :

Posted On:Friday, December 10, 2021

मुंबई, 10 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   मराठी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आदिनाथ कोठारे जो अब बॉलीवुड फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। उन्होंने फिल्म 83 को लेकर कहा है कि यह एक फिल्म की कहानी नहीं है बल्कि पूरे देश का एक इमोशन हैं।
 
फिल्म 83 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का किरदार निभा रहे हैं अभिनेता आदिनाथ कोठारे ने फिल्म 83 के बारे में न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए अपने विचार साझा किए हैं।
 
फिल्म 83 के ट्रेलर पर धमाकेदार रिस्पांस मिलने के सवाल पर जवाब देते हुए आदिनाथ ने कहा कि, "वाकई यह खुशी की बात है जो दर्शको को फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया है। इस रिस्पॉन्स को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं"।
 
आगे  उन्होंने फिल्म 83 की कहानी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि,"इसे आप एक फिल्म की कहानी की तरह मत देखिए। यह फिल्म नहीं बल्कि पूरे देश  का एक इमोशन हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 1983 में हमारी भारतीय टीम का माहौल ऐसा था कि जैसे आज अगर अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप जीत जाए। इतने कठिन कंपटीशन में हमारी भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत कर लाई,इसे हर उम्र का व्यक्ति रिलेट कर सकता है और इसीलिए इस फिल्म को देखना एक खास अनुभव बन जाता हैं"।
 
रणवीर सिंह के साथ काम करने पर आदिनाथ ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि, "रणवीर एक अच्छे अभिनेता तो हैं परंतु उसके अलावा एक अच्छे और काफी मजेदार इंसान है उनके साथ काम करना वाकई एक आनंद भरा अनुभव रहा"।
 
गौरतलब है कि,कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 सीधे सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2021 के दिन रिलीज हो रही हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की क्रिकेट विश्वकप जीत की कहानी पर आधारित हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.