ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

24 दिसंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म "83", ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Friday, November 26, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 26 नवंबर 2021 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म "83" जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, आखिरकार इस साल क्रिसमस पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। जहां अभी फिल्म के रिलीज़ होने में थोड़ा समय है, वहीं ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। 
 
एक्टर रणवीर सिंह फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने फिल्म का टीज़र जारी किया और लिखा, "एक महान कहानी और एक महान ग्लोरी। 83 सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। टीज़र आउट नाउ! ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होगा।"
 
वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी टीज़र अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "इंडिया की शानदार जीत के पीछे की कहानी। 83 सिनेमाघरों में 24 दिसंबर के रिलीज हो रहीं हैं। ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होगा।"
 
बता दे कि महामारी के कारण कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की जा चुकीं है लेकिन अब जाकर ये फिल्म फाइनली 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। दर्शक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 
 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, आर बद्री, एमी विर्क, साहिल खट्टर, निशांत दहिया, दिनकर शर्मा, चिराग पाटिल, ताहिर राज भसीन जैसे सितारें भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले है। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाएगी। 
 
"83" की कहानी साल 1984 में हुएं वर्ल्डकप में भारत की जीत पर आधारित है। फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.