ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कीर्ति कुल्हारी की फिल्म "शादिस्तान" का फर्स्ट लुक आउट, ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी फिल्म

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 3, 2021

3 जून 2021
 
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण कई महीनों से सिनेमाघर बंद है और ऐसे में कई फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला ले रहे हैं। अब इस लिस्ट में कीर्ति कुल्हारी की फिल्म "शादिस्तान" का भी नाम शामिल हो गया है। जी हां!! कीर्ति की फिल्म "शादिस्तान" भी अब ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी, जिसकी जानकारी बुद्धवार को दी गई। 
 
सोशल मीडिया पर फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने की जानकारी देते हुए कीर्ति कुल्हारी ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है। फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील करते हुए कीर्ति ने लिखा, "हाय एव्रीवन!! . ... फर्स्ट पोस्टर यहाँ है।" आगे कीर्ति ने बताया कि फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 11 जून को रिलीज़ होगी।"
 
फिल्म के फर्स्ट पोस्टर की बात करें तो इसमें कीर्ति कैजुअल लुक में नजर आ रहीं हैं और वहीं बैकग्राउंड में एक वैन खड़ी दिखाई दे रहीं हैं। पोस्टर में कीर्ति का लुक एक बिंदास और कूलर गर्ल की तरह लग रहा है। आपको बता दे कि फिल्म की कहानी रोड ट्रिप पर आधारित है।
 
फिल्म "शादिस्तान" के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है, और कमेंट्स कर कीर्ति से ट्रेलर की रिलीज डेट पूछ रहें हैं।  फिल्म में कीर्ति के साथ निवेदिता भट्टाचार्य और के के मेनन भी नजर आएंगे और इसे राज सिंह चौधरी ने डायरेक्ट किया है। राज सिंह इस फिल्म से डायरेक्टिंग फील्ड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 11 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.