ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'फनकार' के नाम से फुकरे के निर्देशक मृगदीप बनाएंगे कपिल शर्मा पर बायोपिक।

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 15, 2022

मुंबई, 15 जनवरी (न्यूज हेल्पलाइन)    मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा पर अब बॉयोपिक बनने जा रही हैं। बॉलीवुड की फ्रेंचाइज फुकरे को निर्देशित करने वाले निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा अब कपिल शर्मा के जीवन पर बायोपिक बनाएंगे। इस बात की जानकारी फिल्म पत्रकार तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा करते हुए दी हैं।

तरण ने कपिल शर्मा, निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा और निर्माता महावीर जैन की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि,"कपिल शर्मा पर बायोपिक। फुकरे फिल्म के निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा करेंगे का बायोपिक का निर्देशन। बायोपिक का नाम होगा फनकार। लाइका प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर महावीर जैन करेंगे फिल्म को प्रोड्यूस। सुभाषकिरण करेंगे फिल्म को प्रोड्यूस।"

इस फिल्म को लेकर कपिल शर्मा के फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं। फैंस ट्विटर पर कपिल शर्मा की इस बायॉपिक के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस इस बायोपिक को एक बेकार फैसला मान रहे हैं।

बता दें कि, निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा ने फिल्म फुकरे के दोनों भागों का सफल निर्देशन किया है। दर्शकों उनके द्वारा निर्देशित यह दोनो फिल्में  काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थीं। फिल्म के लीड एक्टर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं, जल्द ही इस फिल्म की स्टारकास्ट की घोषणा की जायेगी।

अब देखना होगा कि दर्शकों को कपिल शर्मा के जीवन पर आधारित यह फिल्म कितनी पसंद आती हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.