ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हो जाइए तैयार, क्योंकि आज रिलीज हो रहा रनवे 34 का ट्रेलर

Photo Source :

Posted On:Monday, March 21, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 21 मार्च 2022     अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म "रनवे 34" काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसकी दर्शकों द्वारा खूब प्रशंसा हुई। टीज़र देखने के बाद दर्शक बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। 
 
फिलहाल आपको बता दें कि अब ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म का ट्रेलर अब से बस कुछ घंटों में लॉन्च होने वाला है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ रहीं हैं। 
 
ट्रेलर आज दोपहर में 2 बजकर 14 मिनट पर रिलीज होगा, जिसकी जानकारी अमिताभ बच्चन द्वारा दी गई है। उन्होंने नया टीज़र जारी कर बताया कि ट्रेलर दोपहर 2:14 पर सामने आएगा। 
 
फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, कैरी मिनाटी, बोमन ईरानी, आकांक्षा सिंह, प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन जहां एक सरकारी अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं अजय देवगन पायलट के रोल में हैं।
 
रनवे 34 को कुमार मंगत पाठक, विक्रांत शर्मा, संदीप हरीश केवलानी, तरलोक सिंह जेठी, हसनैन हुसैनी और जय कनुजिया द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म 'रनवे 34' 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.