मुंबई, 04 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन) पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के प्रख्यात गायक, अभिनेता और प्रोड्यूसर गिप्पी ग्रेवाल ने अपने से सिनियर पंजाबी गायक गुरदास मान को उनके जन्मदिन पर प्यार भरे अंदाज में बधाई दी है। गिप्पी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गुरदास मान के साथ एक अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं।
गिप्पी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि,"जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं गुरदास पाजी। वाहे गुरु आपको हमेशा खुश रखें।"
बता दें कि गिप्पी ने अपने कैरियर की शुरुआत पंजाबी गायक के तौर पर म्यूजिक एल्बम 'चक्क लै' से की थी। उनका पंजाबी गीत अंग्रेजी बीट जोकि उन्होंने हनी सिंह के साथ मिलकर गाया था, इस गीत से गिप्पी को असल पहचान मिली थी। इस गीत को 2012 में आयी बॉलीवुड फिल्म कॉकटेल में भी प्रयोग किया गया था। गिप्पी ने गायन के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2010 में आयी पंजाबी फिल्म 'मेल करादे रब्बा' से सह-अभिनेता के रूप में अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। गिप्पी ने बॉलीवुड में भी 'सेकंड हैंड हस्बैंड' में भी मुख्य किरदार निभाया था।
वर्कफ्रंट की बात करे तो गिप्पी आखिरी बार फिल्म शवा नी गिरधारी लाल में नजर आए थे। वे जल्द ही मां, मंजे बिस्त्रे 3, और फट्टे डिंडे चक्क पंजाबी में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।