रोहित शेट्टी की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर हंसी और मस्ती का तड़का लगाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने‘गोलमाल 5’ का नया पोस्टर जारी करने के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने रख दी है। फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।पोस्टर में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और शरमन जोशी नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पहाड़, पुलऔर सड़क का नजारा फिल्म के अगले एडवेंचर की झलक देता है।
रोहित शेट्टी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हंसी, मजा, खुशी और परिवार... बस, और कुछ नहीं। 8 जनवरी 2027।’ इस एक लाइन ने साफ करदिया है कि पांचवें पार्ट में भी ‘गोलमाल’ की पहचान यानी कॉमेडी, दोस्ती और फैमिली एंटरटेनमेंट का फॉर्मूला बरकरार रहने वाला है। अजय देवगनएक बार फिर गोपाल के किरदार में लौटेंगे, जबकि अरशद वारसी माधव, तुषार कपूर लकी, कुणाल खेमू लक्ष्मण और श्रेयस तलपड़े भी अपनेजाने-पहचाने अंदाज में नजर आएंगे।
इस बार सबसे खास बात शरमन जोशी की वापसी है। शरमन करीब दो दशक बाद ‘गोलमाल’ की दुनिया में वापस आ रहे हैं। वह 2006 में रिलीजहुई पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ का हिस्सा थे और उन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों मेंउनकी गैरमौजूदगी ने फैंस को जरूर निराश किया था। अब उनकी वापसी ने पुराने ‘गोलमाल’ गैंग की यादें फिर से ताजा कर दी हैं।
फिल्म में एक और बड़ा नाम जुड़ा है और वह हैं अक्षय कुमार। अक्षय पहली बार ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी ने मार्च 2026 में अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके फिल्म से जुड़ने की घोषणा की थी। हालांकि अक्षय किस किरदार में नजर आएंगे, इसे लेकर मेकर्सने अभी चुप्पी साध रखी है। रिपोर्ट्स में यह जरूर कहा जा रहा है कि अभिनेता फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन उनके किरदार कीआधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अब जब ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है, फैंस के लिए इंतजार का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। एक तरफ पुराने कलाकारों कीवापसी है, दूसरी तरफ अक्षय कुमार की नई एंट्री और ऊपर से रोहित शेट्टी का कॉमेडी वाला अंदाज—ऐसे में पांचवां पार्ट अपनी कहानी और किरदारोंके जरिए क्या नया लेकर आता है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल इतना तय है कि 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में ‘गोलमाल’ गैंग की वापसी के साथ हंसी का सिलसिला फिर शुरू होने वाला है।
Check Out The Post:-