ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नहीं रहे नदीम-श्रवण जोड़ी के श्रवण राठौर, कोरोना ने ली जान

Photo Source :

Posted On:Friday, April 23, 2021

मुंबई, 22 अप्रैल । हिन्दी सिनेमा में म्यूजिक डायरेक्ट की मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौर नहीं रहे। कोरोना वायरस की चपेट में आने से श्रवण की गुरुवार को मृत्यु हो गई। उनके निधन की पुष्टि डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए की है।

कोरोना वायरस की दूसरी वेब में बॉलिवुड भी बुरी तरह प्रभावित है। श्रवण राठौर को दो दिन पहले गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'बहुत बहुत दुखद, अभी पता चला कि महान संगीतकार श्रवण कोविड के चलते हमें छोड़कर चले गए हैं।’
आगे उन्होंने लिखा है कि वे मेरे बहुत खास दोस्त और साथी थे। हमने साथ में 'महाराजा' में साथ काम किया था और उन्होंने हमेशा बहुत अच्छा संगीत दिया। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।'


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.