ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'हा वारा':- मराठी फिल्म 'जून' का नया गाना, नेहा पेंडसे और सिद्धार्थ मेनन की लवस्टोरी।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 15, 2021

बॉलीवुड फिल्मों के बीच मराठी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जंहा फिल्मों को उनकी कहानियों, डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले और किरदारों के लिए बखूबी जाना जाता है। मराठी फिल्में जो फिल्म फेस्टिवल में भी नाम कमाती है तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी अब फिल्मों को खूब पसंद किया जाने लगा है। इसी बीच अब मराठी की अपकमिंग फिल्म 'जून' रिलीज के लिए तैयार है जिसका इंतजार दर्शक साल 2019 से कर रहे हैं जब फिल्म बनाई जा रही थी।

 नेहा पेंडसे और सिद्धार्थ मेनन की अपकमिंग मराठी फिल्म 'जून' फाइनली रिलीज के लिए तैयार हैं। वह भी भारत के पहले मराठी ओटीटी प्लेटफार्म 'प्लेनेट मराठी' पर। इसी बीच फिल्म के दूसरे लव सान्ग 'हा वारा ' को रिलीज किया गया।  गाने में सिद्धार्थ और नेहा के बीच के स्पेशल मुमेंट्स को दिखाया गया हैं, जंहा दोनों के बीच अच्छी दोस्ती दिखाई जाती है। इस गाने में दिखाया जाता है कि सिद्धार्थ जो उम्र में छोटा हैं पर उसे नेहा से प्यार हो गया है। नेहा उसके प्यार को एक्सेप्ट नहीं करती पर उनकी दोस्ती बरकरार रहती है। इस गाने को एक्टर-प्रोड्यूसर और अब बतौर लिरिसिस्ट जाने जानेवाले जितेंद्र जोशी ने लिखा है। और वहीं शालमली ने गाने को म्यूजिक दिया और गाया है।  फिल्म को जल्द रिलीज किया जाना हैं। हाल ही में फिल्म के पोस्टर को डायरेक्टर के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने भी शेयर किया और 'कमींग सून' लिखते हुए खुशखबरी जाहिर की गई।

इस फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के राज्य औरंगाबाद के छोटे से गांव की कहानी से महाराष्ट्र के पुणे शहर को जोड़ते हुए दिखाया जाएगा। नेहा इस फिल्म में गांव से शहर आई एक इंडिपेंडेंट लड़की का किरदार निभा रहीं हैं वहीं सिद्धार्थ भी गांव से शहर आए अपने करियर बनाने मे लगा है। दोनों के बीच की लवस्टोरी को बताती यह फिल्म और उनके शहर-गांव के प्यार को फिलोसॉफी के अंदाज में पेश करते हुए दिखाया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया जा चुका है।

वहीं फिल्म के रिलीज का सभी को इंतजार है। इस फिल्म को साल 2020 में ही रिलीज किया जाना था । उस दौरान कोरोनावायरस के चलते फिल्म रिलीज ना हो सकी। वहीं अब मेकर्स ने  फाइनली   ओटीटी  रिलीज    की जानकारी दी। वहीं नेहा भी रिलीज के लिए बहुत एक्साइटेड नजर आ रही है। इस फिल्म को निखिल महाजन द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। जो कई बेहतरीन मराठी फिल्में जैसे पुणे 52, बाजी और बेताल बना चुके हैं। वहीं जून के साथ-साथ 'गोदावरी' इस मराठी फिल्म को भी जल्द रिलीज किया जाएगा। जो निखिल ने बनाई है।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.