ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

हिमांशी खुराना ने लगवाई कोविद वैक्सीन की दूसरी डोज कहा- पूरा हुआ टीकाकरण

Photo Source :

Posted On:Friday, June 4, 2021

4 जून 2021
 
पंजाबी एक्ट्रेस और बिगबॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिमांशी खुराना, आसिम रियाज के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेंशा में चर्चा रहतीं है। दोनों हर जगह एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। हिमांशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस को अपनी पल-पल की खबरें देती है। 
 
अब हिमांशी ने बताया है कि उन्होंने कोविद वैक्सीन का दूसरी डोज ले लिया है, और इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। आपको बता दे कि हिमांशी ने 5 मई को कोविद वैक्सीन का पहला डोज लिया था। 
 
हिमांशी ने कोविद वैक्सीन का दूसरा डोज लेते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और कहा कि उनका टीकाकरण पूरा हो गया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "चलो पूरा हुआ टीकाकरण #fullyvaccinated।" हिमांशी द्वारा शेयर की गई फोटो की बात करें तो वो महरून कलर की शर्ट पहने दिखाई दे रहीं हैं और वहीं अपनी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ है। 
 
हिमांशी के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जानकारी हो कि हिमांशी खुराना भी पिछले साल कोरोना की चपेट में आ गई थी, और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर दी थी। हालांकि उन्होंने जल्द ही कोरोना को मात दे दी थी। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.