ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'होने लगा तुमसे प्यार' :- सिद्धार्थ निगम और अनवीत कौर नजर आएंगे नए म्यूजिक वीडियो में।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 7, 2021

इस साल कई सारे म्यूजिक विडियो रिलीज होते नजर आ रहे हैं। जिसमें कई टेलीविजन एक्टर और एक्ट्रेंस को फिचर किया जा रहा है। जहां यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जा रहे म्यूजिक विडियो को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा हैं तो वही इंस्टा और सोशल मीडिया पर भी गाने ट्रेंड हो रहे हैं। इसी बीच टेलीविजन कलाकार सिद्धार्थ निगम और अनवीत कौर एक साथ नजर आने के लिए तैयार हैं।
 
आज नए म्यूजिक विडियो की जानकारी दी गई। नए पोस्टर को शेयर करते हुए 'होने लगा तुमसे प्यार' म्यूजिक विडियो की अनाउंसमेंट की गई। इस गाने में सिद्धार्थ निगम और अनवीत कौर के अलावा अस्मि पटेल को भी फिचर किया गया है। म्यूजिक विडियो के पोस्टर की बात करें तो, कल ही एक पोस्टर को रिलीज किया गया था जिसमें सिद्धार्थ और अस्मित हाथ में बंदूक लिए एकदम देसी अंदाज में दिखे। वहीं अनवीत भी देसी अवतार में नजर आई।
 
आज शेयर किए गए पोस्टर की बात करें तो, सिद्धार्थ निगम और अनवीत को लवबर्ड्स की तरह दिखाया गया।‌ जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को देखा जा सकता है। इस गाने के टीजर विडियो को 10 जुलाई के दिन रिलीज किया जाएगा। वहीं जल्द ही रिलीज डेट की जानकारी भी दी जाएगी। आज शेयर किए गए पोस्टर विडियो में गाने के टाइटल 'होने लगा तुमसे प्यार' को सुना जा सकता है।
 
म्यूजिक विडियो को बी लाइव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। अभि दत्त ने इस गाने को गाया हैं। विक्रम मोंटरोज ने म्यूजिक दिया और शेखर अस्तित्व ने लिरिक्स लिखे। सिद्धार्थ, अनवीत और अस्मित के इस लव ट्राएंगल स्टोरी को इस म्यूजिक विडियो में दिखाया जाएगा। वहीं बता दें कि, इस गाने को रेमो डिसूजा और संजय कुकरेजा प्रेसेंट कर रहे हैं।
 
देखना होगा इस म्यूजिक विडियो को कब तक रिलीज किया जाएगा। इससे पहले भी सिद्धार्थ और अनवीत की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया हैं। वहीं इस म्यूजिक विडियो के लिए भी दर्शक उत्सुक नजर आ रहे हैं। कलाकारों ने भी अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए म्यूजिक विडियो के पोस्टर को शेयर किया।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.