ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

ऋतिक रोशन ने 'कृष 4' को किया कन्फर्म

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 24, 2021

June 24, 2021

 

हम सबको सुपर हीरो पसंद है।बॉलीवुड के सुपर हीरो कृष  को हम सबसे मिले हुए 15 साल पूरे हो गए है। राकेश रोशन ने 15 साल पहले साल 2006 में सुपर हीरो कृष हम सबको दिया था जो आज तक हम सबका पसंदीदा किरदार है। 

 

अब फिल्म कृष  के रिलीज़ को 15 साल पूरे होने पर हमारे सुपर हीरो ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है और फिल्म कृष 4 की घोषणा की। 

 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से यह घोषणा की और लिखा, " पास्ट इस डन। लेटस सी व्हाट  फ्यूचर ब्रिंग्स। #15 इयर्स ऑफ़ कृष #कृष 4 " इस वीडियो में हम ऋतिक को उनके सुपरहेरो अवतार में देख सकते है और कृष अपने सिग्नेचर स्टाइल में अपना मास्क फैक रहा है। 

 

फिल्म 'कोई..मिल गयाजो साल 2003 में रिलीज़ हुई थी उसने सुपर हीरो फिल्म फ्रैंचाइज़ी की नींव  रखी थी। इस फिल्म में रोहित को एक एलियन से दोस्ती करने के बाद सुपर ह्यूमन शक्तियां  मिलती है। फिल्म कृष में जो साल 2006 में रिलीज़ हुई थी ,रोहित की शक्तियां  उसके बेटे कृष्णा के पास जाती है और वह सुपर हीरो कृष का अवतार लेता है। फिल्म में ऋतिक ने ट्रिपल रोल अदा किया : रोहितकृष्णा और कृष।  इस फिल्म के बाद कृष 3 साल 2013 में रिलीज़ हुई। 

 

इस फ्रैंचाइज़ी को लिखाडायरेक्ट और प्रोडूस राकेश रोशन ने किया है। यह भारत की पहली ऐसी सीरीज है। कृष 4 का इंतजार ऑडियंस इतने सालो से कर रही है और अब लगता है उनका इंतजार जल्दी ही  ख़त्म होने वाला है। 

 

हम सभी कृष 4 को लेकर और डिटेल्स आने का इंतजार करेंगे। अब अपने सुपर हीरो कृष को फिर से एक बार बड़े परदे पर देखने के लिए उत्साहित रहेंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.