ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

विक्रम वेधा से ऋतिक रोशन का धमाकेदार लुक आया सामने

Photo Source :

Posted On:Monday, January 10, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 10 जनवरी 2022      बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म "विक्रम वेधा" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही सैफ अली खान ने फिल्म के लखनऊ शेड्यूल को पूरा किया था और अब आज मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट भी लुक जारी किया है। 
 
मेकर्स ने सोमवार को फिल्म से ऋतिक रोशन का बेहद ही धमाकेदार लुक जारी किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी है। ऋतिक ने खुद ही फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। 
 
फर्स्ट लुक रिवील करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "वेधा #विक्रमवेधा।" सामने आएं ऋतिक के फर्स्ट लुक की बात करें तो वह बड़ी दाढ़ी, ऑखों पर चश्मा लगाएं और नीले कलर के कुर्ते में बहुत ही धांसू लग रहें हैं। वहीं उनके चेहरे और बॉडी पर जगह-जगह ब्लड लगा दिखाई दे रहा है। फोटो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लुक किसी एक्शन सीन का है। 
 
आपको बता दें कि विक्रम वेधा तमिल की सुपरहिट फिल्म "विक्रम वेधा" का ही हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य किरदारों में थे। अब इस फिल्म के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे मुख्य किरदार निभाने वाले है।
 
जानकारी के लिए आपको बता दे की ऋतिक ने दिसंबर की शुरुआत में ही विक्रम वेधा के अबू धाबी शेड्यूल का रैपअप किया था। अबू धाबी में फिल्म की शूटिंग 27 दिनों तक चली थी। और वहीं लखनऊ में शूटिंग 19 दिनों तक चली थी।  
 
तमिल वर्जन का डायरेक्शन करने वाली डायरेक्टर जोड़ी पुष्कर और गायत्री ही हिंदी वर्जन को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.