ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

ऋतिक रोशन ने बताया उनके 49th जन्मदिन क्यों है उनके लिए खास l

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 10, 2023

ऋतिक रोशन जो आज एक साल और बढ़े हो गए हैं, उनके पास इस जन्मदिन को मनाने के लिए बहुत कुछ है। ऋतिक देश के बेहतरीन अभिनेताओं मेंसे, उन्होंने 'विक्रम वेधा' के साथ 2022 के बेस्ट प्रदर्शनों में से एक दिया और अब भारत की पहली एरियल एक्शन एंटरटेनर 'फाइटर' के साथ दर्शकोंको क्रेजी करने के लिए तैयार हैं।
 
ऋतिक रोशन उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हमेशा क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी में यकीन किया हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने केवल वही फिल्मेंकी हैं जो वह वास्तव वे करना चाहते थे और कभी भी एक अच्छी स्क्रिप्ट को नही छोड़ा। यह प्रेरणा और ज्ञान अभिनेता के निजी जीवन में भी झलकताहै, क्योंकि अब वह अपने जन्मदिन को उन चीजों को करने में समय बिताने के अवसर के रूप में देखते हैं जो उन्हें फुलफिल करता हैं। यह पूछे जाने परकि क्या जन्मदिन अभी भी उन्हें एक्साइट करता हैं, एक्टर कहते हैं, “मैं इसे (उनके जन्मदिन को) एक मजेदार दिन के रूप में देखता था लेकिन फिर कहींन कहीं यह एक काम बन गया, एक ड्यूटी, जश्न मनाना चाहिए, पार्टी करनी चाहिए.. ..जन्मदिन थोड़ी बेचैनी के साथ आया। लेकिन आज, मैं इसे उनचीजों को करने में समय बिताने के अवसर के रूप में देखता हूं जो मुझे संतुष्ट करती हैं। मैं अभी भी वही चीजें कर सकता हूं, लेकिन अब यह मेरी अपनीइच्छा और सेंस ऑफ फुलफिलमेंट है न कि खुद द्वारा थोपा गया कोई मैनडेट।
 
ऋतिक रोशन ऑन स्क्रीन और ऑफस्क्रीन हमेशा रियल ही रहना पसंद करते हैं और फिर भी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वालेआइकन में से एक हैं जिसका पूरा क्रेडिट उनके ह्यूमर, विजडम और जिंदगी देखने के उनके नजरिए को जाता है, जो रियल और रिलेटेबल होते है।
 
ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि इन 49 सालों में उनकी सबसे बड़ी सीख क्या रही है तो इस पर तुरंत जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "पिरामिड के टॉप परवह शांति नहीं है जिसे हम सभी काम पूरा होने के बाद पाने की उम्मीद करते हैं। वास्तव में, यह हम पल में हर चीज और हर एक्शन का बेस औरआधार है। हमें शांति से शुरुआत करने की जरूरत है। शुरुआत में होने की स्थिति ही शांति होनी चाहिए।"
 
'विक्रम वेधा' में अपने प्रदर्शन के लिए हर तरफ से तारीफ और सरहाना हासिल करने के बाद, ऋतिक रोशन ने अब 2023 में 'फाइटर' के साथ नयामुकाम बनाने की तैयारी में हैं, जो दीपिका पादुकोण के साथ उनके पहले सहयोग को चिह्नित करता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.