ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

खुश वैडिंग मैग्जीन के कवर पेज पर ब्राइडल लुक में कहर ढहाती नजर आई हुमा कुरैशी।

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 2, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में कम समय में ही वो मुकाम हासिल कर लिया है जो बहुत सी अभिनेत्रियों को नही मिलता।  फिल्मों में उनकी एक्टिंग इसलिए भी सराह  ही जाती है क्योंकि वह हर तरह के किरदार निभाने में सक्षम हैं। गैंग ऑफ वासेपुर और ऐसी कई फिल्मों है जिसमें उन्होंने ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। परंतु  एक्टिंग के अलावा हुमा अपनी हॉट अदाओं के लिए भी जानी जाती है। हाल ही में खुश वैडिंग मैग्जीन के लिए कवर गर्ल बनकर उन्होंने कवर पेज पर चार चांद लगा दिए हैं।
 
हुमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस कवर पेज की तस्वीर साझा कर इस कवर फोटो शूट की जानकारी दी है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि,"सफेद शादी काफी खास है। पूरी टीम के लिए इसका धन्यवाद, व्हाइट ब्राइड बनने में काफी आनंद आता है।"
 
साझा की तस्वीर में हुमा एक क्रिस्चियन ब्राइडल के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की सुंदर सी ड्रेस पहनी हुई है और लाइट मेकअप किया हुआ है। इस ड्रेस में वे काफी हॉट लग रही हैं।
 
हुमा की ड्रेस को प्रोनोवियास ने डिजाइन किया है और ज्वैलरी को आम्रपालीज्वेल्स द्वारा डिजाइन किया गया है। हुमा का मेकअप अजय विश्वासराव ने किया है। हेयर स्टाइल सुसैन एमानुएल ने किया है।  इस मैगजीन के लिए फोटोग्राफी ज़ुजिया ज़वादा द्वारा की गई हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में हुमा फिल्म बेल बॉटम में नजर आई थीं।  वे तमिल फिल्म वालिमई  और नेटफ्लिक्स की मोनिका ओ माई डार्लिंग में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.