ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

पति निक जोनस ने प्यार भरे अंदाज में दी प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Monday, July 19, 2021

19 जुलाई 2021
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच कितना प्यार है ये तो हम सब जानते हैं। दोनों ही एक-दूसरे को स्पेशल महसूस कराने का एक भी मौका नहीं छोड़ते है। 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा अपना जन्मदिन मनाया, और इस मौके पर उन्हें उनके फैंस, दोस्तों, परिवार वालों और बॉलीवुड सितारों से जमकर बधाइयाँ मिली। 
 
लेकिन फैंस जिस विश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह था पति निक जोनस का, क्योंकि निक हर बार प्रियंका के बर्थडे पर बहुत ही प्यार भरा मैसेज लिखता है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। 
 
निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका की दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें से पहली फोटो में अभी की है जिसमें प्रियंका पीच कलर की साड़ी पहने नजर आ रहीं हैं, वहीं दूसरी फोटो उनके बचपन की है, जिसमें छोटी सी प्रियंका काफी क्यूट लग रहीं हैं। 
 
इस पोस्ट के साथ निक ने प्रियंका के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, "जन्मदिन बहुत मुबारक हो मेरे प्यार। आप दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं। आज और हर दिन। आई लव यू।"
 
आपको बता दें प्रियंका और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। खासतौर पर इनकी खूबसूरत केमिस्ट्री और जबरदस्त बॉन्डिंग से फैंस काफी इंस्पायर होतें है। प्रियंका और निक 1 दिसंबर को साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.