ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

मम्मी बनने में बहुत मजा आ रहीं हैं- भारती सिंह

Photo Source :

Posted On:Monday, December 20, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 20 दिसंबर 2021   कॉमेडी क्वीन भारती सिंह हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी, और अब इन दिनों वे अपनी प्रेगनेंसी के फेज़ को इंज्वाय कर रहीं हैं, हालांकि उन्होंने अभी भी शूटिंग से ब्रेक नहीं लिया है। कॉमेडियन का कहना है कि उन्हें मम्मी बनने में बहुत मजा आ रहीं हैं। 
 
दरअसल भारती ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक रील शेयर किया है, जिसमें वे अलग-अलग आउटफिट में अपना बेबी बंप दिखाते नजर आ रहीं हैं। भारती की ये रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रहीं हैं। 
 
इस खास रील्स को शेयर करते हुए भारती कैप्शन में लिखतीं है, "मॉम टू बी!!! बहुत मजा आ रहीं हैं मम्मी बनने में।" 
 
लॉफ्टर क्वीन के इस रील्स पर फैंस और सेलेब्स के ढेरों कमेंट्स आ रहें हैं और सभी उन्हें अपना ध्यान रखने के साथ ही आने वाले बेबी के लिए मुबारकबाद भी दे रहें हैं।
 
बता दे कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने 10 दिसंबर को जल्द ही माता-पिता बनने की अनाउंसमेंट की थी। इस कपल ने बहुत ही यूनीक तरह से इस गुड न्यूज़ को अपने चाहने वालों के साथ शेयर की थी। भारती और हर्ष के साथ ही उनके दोस्त और फैंस भी आने वाले नन्हें मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। 
 
गौरतलब है कि भारती ने 3 दिसम्बर 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। मीडिया द्वारा इस कपल से अक्सर ही माता-पिता बनने के बारे में भी पूछा जाता है, लेकिन भारती अपने मजाकिया अंदाज से इन सवालों का जवाब देती थी, जिसपर उनके फैंस खूब हंसते थे। लेकिन अब ये खुशखबरी आ गईं है, जिससे भारती और हर्ष बेहद ही खुश है। यहाँ तक की प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर भारती खुशी से जमकर भांगड़ा करती नजर भी आयीं थी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.