ताजा खबर
Vakri Grah: ग्रह का वक्री होना क्या है, इसका असर क्या होता, कौन ग्रह कभी नहीं होते हैं वक्री?   ||    आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||   

'मैं अपने पति के साथ हमारे बंगले में एक इंटिमेट म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हूँ' , पूनम पांडे

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

June 18, 2021

 

कोरोना वायरस की वजह से देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सेलिब्रिटीज आगे आकर अपनी तरफ से जो बन पा रहा है , लोगों की मदद कर रहे है। पूनम पांडे भी अपने पति सैम बॉम्बे के साथ मिलकर जरुरत मंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आयी है। उन्होंने स्पॉट बॉयज को राशन किट्स डोनेट की है। 

 

पूनम ने आज की सिचुएशन को लेकर न्यूज़ हेल्पलाइन से बात की और कहा, "आज दुनिया भर में लोग कोरोना वायरस को लेकर काफी परेशान है। ऐसे समय में जिस से जो बन पा रहा है , वह उस तरह से लोगों की मदद कर रहा है। मैं भी जितना मुझसे बन पा रहा है ,उतनी लोगों की मदद कर रही हूँ। मैं सबसे दरख्वास्त करुँगी की भले ही छोटे रूप में लेकिन किसी ने किसी रूप में लोगों की मदद जरूर करे। “

 

उन्होंने आगे कहा, "जो लोग नौकरी करते है , वह लोग काफी बुरा समय देख रहे है। लोगों की नौकरी चली गयी हैकुछ लोग डेली बेसिस पर पैसा कमाते है। ऐसे लोगों के लिए इस समय को काटना मुश्किल हो रहा है। इसलिए मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए आगे आयी हूँ। इसके साथ साथ मैं जल्द ही वैक्सीनेशन ड्राइव भी शुरू करुँगी जिसके तहत मैं 100 लोगों को वैक्सीनेट करवाउंगी। “

 

जब उनसे पूछा गया क्या सरकार सही तरह से इस मुश्किल का सामना कर रही है ,इसपर उन्होंने कहा, "मैं कोई नहीं होती हूँ सरकार को जज करने वाली। यह ऐसी सिचुएशन है जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है इस महामारी को ख़त्म करने के लिए। हम सभी आगे बढ़ रहे है इसी उम्मीद के साथ की यह वक़्त भी गुजर जाएगा। “

 

अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने पति के साथ हमारे बंगले में एक इंटिमेट म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हूँ। हमारा बांग्ला चार मंजिला है। तो हम उसको ही अपनी लोकेशन बनाते है। क्रू में सिर्फ हम दोनों ही है। मेरे पति के एक सिंगर कंपोजर दोस्त ने हमे दो गाने भेजे थे। उसमे एक गाना इंटिमेट है और एक गाने के लिए काफी बड़ा प्रोडक्शन चाहिए होगा। इसलिए अभी हम इंटिमेट म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे है जिसकी 70 % शूट खत्म हो गयी है।

 

अपने पति के साथ काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से मैंने आज तक जितने लोगों के साथ काम किया है ,उनमे वह बेस्ट डायरेक्टर है। वह मुझे स्क्रीन पर 10 गुना और सुन्दर दिखाते है। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.