ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मैं बहुत खुश हूं की पर्ल वी पुरी को बेल मिल गई- करिश्मा तन्ना

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 17, 2021

17 जून 2021
 
एक्टर पर्ल वी पुरी को 15 जून को नाबालिग रेप केस मामले में जमानत मिल गई है, जिससे इंडस्ट्री के लोग बहुत खुश है। वहीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की। करिश्मा का कहना है कि पर्ल को बेल मिलने पर वो काफी खुश है। 
 
बता दे कि 4 जून को पुलिस ने पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किया था और करीब 10 दिन बाद वसई सेशन कोर्ट से उन्हें जमानत दे दी गई। हालांकि 15 जून को जमानत मिलने से पहले दो बार उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकीं थी। 
 
टेलीविजन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने दोस्त पर्ल वी पुरी का इस मुश्किल वक्त में भरपूर साथ दे रहीं हैं। जिस दिन यह खबर सामने आयीं थी कि पर्ल को एक नाबालिग के रेप में गिरफ्तार किया गया है, उसी दिन से करिश्मा उनका सपोर्ट कर रहीं हैं। सिर्फ करिश्मा ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई और सेलिब्रिटीज भी पर्ल के सपोर्ट में खड़े है। 
 
पर्ल को बेल मिलने के बारे में अपनी खुशी जाहिर करते हुए करिश्मा ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि पर्ल को बेल मिल गई। क्योंकि हमें और साथ ही पूरी इंडस्ट्री को पता है कि उसपर जो आरोप लगे हैं वो बिलकुल भी सच नहीं है। इसलिए हम सब इंडस्ट्री वाले बहुत खुश है।"
 
शूटिंग शुरू करने के बारे में बताते हुए करिश्मा ने कहा, "मैं इंतजार कर रही हूं। और बहुत बोर भी हो गई है। उम्मीद है कि आखिरी जुलाई से हम शूटिंग शुरू करेगें। इसलिए पहले से ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया है।"

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.