ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'सरदार उधम के किरदार के लिए मैंने अपने आप को सुजीत दा को पूरी तरह से सौंप दिया था' , विक्की कौशल

Photo Source :

Posted On:Friday, October 1, 2021

मुंबईअक्टूबर 01(न्यूज़ हेल्पलाइनएक आदमी जिसकी कई पहचान थी, उधम सिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन में माइकल ओ' ड्वायर को जान से मार कर जलियांवाला बाग काण्ड का बदला लिया था। सुजीत सरकार की फिल्म 'सरदार उधम' उन्ही की शहादत की कहानी है। फिल्म में विक्की कौशल सरदार उधम के किरदार में नजर आएंगे। 

फिल्म के ट्रेलर लांच पर विक्की ने न्यूज़ हेल्पलाइन से बातचीत की कि कैसे उन्होंने अपने आप को एक ऐसे किरदार के लिए ट्रैन किया जिसके बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं है। विक्की ने बताया, "सरदार उधम सिंह और कई ऐसे स्वतंत्रता सैनानी हुए है जो हमारी किताबों में आज एक पन्ना, एक लाइन बनकर रह गए है। सरदार उधम भी शायद उन्हीं किताबों की एक लाइन ही है। लेकिन मैंने अपने दादा दादी और पेरेंट्स से उनकी कई कहानियां सुनी थी इसलिए कही न कही मेरा कनेक्शन उनके साथ पहले से था। 

उन्होंने आगे कहा, "सरदार उधम ने जलियांवाला बाग काण्ड का बदला लेने की ठानी थी और उन्होंने वह बदला पूरा किया ब्रिटिशर्स की खुद की भूमि पर जाकर। ,मेरे लिए, यह कहानी उनकी बहादुरी, उनके पेशेंस और एक पैशनेट इंसान की है। इस कहानी के माध्यम से मैं अपने अंदर भी इन सभी चीजों को एक्सप्लोर करना चाहता था। “

इस रोल के लिए विक्की ने अपने आप को सुजीत सरकार को  सौंप दिया था। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म शूटिंग  के दौरान मुझे समझ आ गया था कि मुझे अपने आप को पूरी तरह से डायरेक्टर को सौपना है। इसलिए सरदार उधम के किरदार के लिए मैंने अपने आप को सुजीत दा को पूरी तरह से समर्पित कर दिया था। मैंने आज तक ऐसा कोई इंसान नहीं देखा जिसने हमारी  स्वंत्रता सेनानियो के बारे में इतना पढ़ा हो। “

किरदार को निभाते हुए सबसे मुश्किल बात उनके लिए क्या रही, इसपर विक्की ने कहा, "फिल्म शूटिंग के दौरान मुझे कई रात नींद नहीं आती थी यह सोचकर जिस किरदार को मैं स्क्रीन पर निभा रहा हूँ, इस ज़िन्दगी को सच में किसी ने जीया है। 21 साल तक उन्होंने अपना गुस्सा अपने अंदर रखा था जो आज कल के समय में मुमकिन नहीं है। लोग आज का गुस्सा कल भूल जाते है। “

फिल्म की शूट के दौरान अफवाह आयी थी की विक्की को चोट भी लगी थी। इसपर क्लारिफिकेशन देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे यह चोट सरदार उधम की शूट पर नहीं बल्कि किसी और फिल्म की शूट पर लगी थी। मेरे गाल पर 13 टांके आये थे। मैंने सुजीत दा को अपनी फोटो भेजी थी जिस पर उन्होंने कहा था, टांके लेकर आजा, सरदार उधम को अब टांके  लगेंगे। "


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.