ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'मैंने वैक्सीनेशन को लेकर एक गाना बनाया है जो जल्द ही रिलीज़ होगा ', सतीश कौशिक

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 12, 2021

June 12, 2021

 

कोरोना की सेकंड वेव का सामना करने के बाद अब धीरे धीरे देश भर में कोरोना केस कम हो रहे है। वैक्सीनेशन कैंपेन तेजी से बढ़ रहे है। देश भर में लोगों को अब वैक्सीन दी जा रही है। ऐसे में शशि रंजन ने MLA डॉक्टर लवेकर के साथ मिलकर यारी रोडमुंबई में एक वैक्सीनेशन कैंपेन का आयोजन किया जहाँ कई सेलिब्रिटीज नजर आये। 

 

डायरेक्टर सतीश कौशिक भी यहाँ पहुंचे और उन्होंने न्यूज़ हेल्पलाइन से बात करते हुए कहा, "हम सब जानते है दुनिया भर ने और खास तौर से भारत ने  कोविड की वजह से काफी बुरा वक़्त देखा। किसी ने नहीं सोचा था की यह महामारी इस तरह से देश को झंझोर देगी। इस से लड़ने के लिए दुनिया भर में वैक्सीन बनाने के लिए काफी मेहनत की गयी और डेढ़ साल में इस महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीन  गयी , यह अपने आप में ही एक उपलब्धि है। इस खतरनाक बीमारी से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन ही एक समाधान है। “

 

उन्होंने आगे बताया, "हम सबने लॉक डाउन देखा जिसकी वजह से सब कुछ बंद हो गया था। हमारे बिज़नेस बंद हुएहमारा काम बंद हुआहमारी रोज़मर्रा की गतिविधियां बंद हुई। पूरी तरह से हमारी ज़िन्दगी स्थिर हो गयी थी। इसलिए अब वैक्सीनेशन लेना ही समय की मांग है। मैं यारी रोड सोसाइटी को बधाई देता हूँ उन्होंने इतने सुचारु  रूप से इस वैक्सीनेशन कैंपेन का आयोजन किया। “

 

सतीश कौशिक ने वैक्सीनेशन को लेकर एक गाना बनाया है जो जल्दी ही रिलीज़ होगा। इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा," वैक्सीनेशन कैंपेन हमारे देश के बड़े शहरों में हो रहे है लेकिन छोटे छोटे गांव में आज भी लोग वैक्सीन लेने से डर रहे है। इस समय में उन लोगों को वैक्सीनेशन की महत्ता बतानी बहुत आवश्यक है। मैंने वैक्सीनेशन को लेकर एक गाना बनाया है जो जल्द ही रिलीज़ होगा। “

 

अंत में लोगों को एडवाइस देते हुए उन्होंने कहा, " भले ही आप वैक्सीनेशन ले लेलेकिन उसके बाद भी आप सभी को सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखना है और मास्क जरूर लगाना है। जब तक यह महामारी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हो जाती , हम सबको बहुत ध्यान रखना होगा। "

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.