ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'मैंने अपने पूरे करियर में फिल्म तूफान जैसा रोल नहीं निभाया है' , परेश रावल

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 1, 2021

मुंबईजुलाई 01 2021  फिल्म तूफान के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फरहान अख्तरपरेश रावल और मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ़ हो रही है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद अब फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 16 जुलाई को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने जा रही है। 

 

फिल्म में परेश रावल कोच नाना प्रभु के किरदार में नजर आएंगे जो फरहान के किरदार को बॉक्सिंग के लिए ट्रैन करता है। ऑडियंस परेश रावल को इस रोल में देखने के लिए काफी उत्साहित है। वह फिल्म के ट्रेलर लांच पर विसुअली मौजूद थे और यहां उन्होंने बात की अपने किरदार के बारे में , फिल्म को लेकर और बहुत कुछ। 

 

जब उनसे पूछा गया आखिर उन्होंने इस फिल्म के लिए हाँ क्यों कीइसपर उन्होंने बताया, "मेरी पहली वजह  इस फिल्म को हाँ करने की  था 'एक्सेल कंपनी' .यह लोग काफी अच्छी फिल्में बनाते  है जो एस्थेटिकली भी अच्छी होती है।दूसरी वजह थी राकेश ओमप्रकाश मेहरा। मैं हमेशा से उनकी फिल्मो का फैन रहा हूँ चाहे वह रंग दे बसंती हो या फिर भाग मिल्खा भाग। जब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलामैंने सोचा उनसे मिलना जरूर चाहिए। 

 

उसके बाद मैंने कहानी सुनी। तूफान जैसी फिल्म हमारे देश के लिए बहुत जरुरी है। इसके अलावामुझे एक एक्टर के रूप में इस फिल्म में काफी कुछ करने को मिल रहा था। मुझे लगा फरहान अख्तर के साथ काम करने का मौका  मिलेगा। भाग मिल्खा भाग के बाद मैं उनकी एक्टिंग से बहुत इम्प्रेस्सड हुआ था। मुझे लगा मैं इस फिल्म पर कुछ सीखने ही वाला हूँ। "

 

अपने काम करने के अनुभव को बताते हुए उन्होंने कहा, "मैंने अपने पूरे करियर में तूफान जैसा रोल नहीं निभाया है। इस फिल्म में काफी फिजिकल ट्रेनिंग की जरुरत थी। जब मैं फिल्म के लिए ट्रैंड हो रहा थामैंने रेअलाइस किया मैं 5-10 मिनट में पसीने पसीने हो जाता हूँ। बॉक्सिंग सीखना एक तरह की कार्डिओ एक्सरसाइज है। मुझे लगा मैं फिल्म के लिए तो सीख रहा ही हूँ ,अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी यह बहुत अच्छा है। 

 

उन्होंने आगे कहा, "मैं घर वापिस जाकर अपने बच्चो को बताता था कि अगर मैं 20 -25 साल छोटा होता तो मैं बॉक्सिंग को जरुर पूरी तरह से सीखता। मेरे लिए इस फिल्म पर काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा। "

 

फिल्म तूफ़ान को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में फरहान एक नेशनल लेवल बॉक्सर के किरदार में  नजर आएंगे। उनके साथ मृणाल और परेश रावल भी नजर आएंगे। फिल्म अमेज़न प्राइम पर 16 जुलाई को रिलीज़ होगी।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.